फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Exemption to solve five questions

पांच प्रश्न हल करने की मिले छूट

Tue, 05 Jul 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Exemption to solve five questions
सीआएसयू में प्रदर्शन करते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Jind
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पीजी की परीक्षा में कोई पांच प्रश्न हल करने के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं देने के विरोध में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष नवीन कटारिया ने बताया की विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा छात्रों के साथ राजनीति की जा रही है। झूठे आश्वासन के सिवाय विद्यार्थियों के हाथ अभी तक कुछ नहीं लगा है। प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा जींद विश्वविद्यालय को केवल राजनीतिक केंद्र बनाया जा रहा है। जिसका सीधे-सीधे नुकसान विद्यार्थी वर्ग को हो रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं नजदीक हैं, लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय के द्वारा प्रश्नपत्र में पांच प्रश्न हल करने को लेकर कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह इसकी मांग को लेकर पहले भी ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन इसको गंभीरता से नहीं ले रहा। उन्होंने कहा कि अगर दो दिन में विश्वविद्यालय की तरफ से पांच प्रश्नों के हल को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिली तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर सोमवीर खत्री, सचिन चांदपुर, ललित, अभिषेक जुलाना, सपना, सोनम व स्वाति मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed