फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   exclusive

नौकरी छोड़कर बागवानी अपनाई, लाखों का हो रहा फायदा

Sun, 19 Dec 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
exclusive
अमन कौशिक
विज्ञापन

जींद। एक निजी कंपनी से नौकरी छोड़कर फरैन कलां निवासी अजमेर मलिक ने खेती की ओर रुख किया और इससे वह अब लाखों रुपये कमा रहा है। इससे पहले वह अपने पांच एकड़ जमीन पर गेहूं व कपास सहित अन्य परंपरगत फसलों की खेती करता था। सालभर में खेती से उसे 50 हजार रुपये ही बचते थे। जिससे घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा था। ऐेसे में अजमेर मलिक ने अपनी चार एकड़ जमीन पर बाग लगाया और एक एकड़ में वह नेट हाउस लगाकर खीरा उगाने लगा। अच्छा मुनाफा होने पर फिर अजमेर मलिक ने नौकरी और परंपरागत खेती की ओर मुड़कर भी नहीं देखा। मलिक ने बताया कि वह पिछले पांच साल से चार एकड़ में बाग लगा रहा है। वहीं एक एकड़ में नेट हाउस लगाया हुआ है। एक एकड़ से उसे दो से ढाई लाख रुपये की बचत हो रही है। वहीं, एक एकड़ बाग पर केवल 30 से 40 हजार रुपये खर्च होते हैं। उसने फिलहाल चार एकड़ में अमरूद, आड़ूू, नींबू व किनू के बाग लगाए हुए हैं और एक एकड़ में नेट हाउस में खीरा लगाया हुआ है। संवाद

---------------
मित्र की सलाह पर शुरू की बागवानी
निजी कंपनी में काम करते हुए अजमेर मलिक को घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा था। वह इसके साथ गेहूं व कपास सहित अन्य परंपरागत फसलों की खेती करता था, लेकिन कुुछ खास बचत नहीं हो पा रही थी। इसके बाद अजमेर को एक मित्र ने बाग लगाने की सलाह दी। उसने बागवानी विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया तो उसे पता लगा कि बागवानी के लिए सरकार द्वारा अनुदान भी दिया जा रहा है। पांच साल पहले उसने अपने पांच एकड़ में बागवानी शुरू कर दी। जब उसे नौकरी से ज्यादा मुनाफा बागवानी में होने लगा तो उसने नौकरी छोड़कर अपना पूरा ध्यान बागवानी पर लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed