फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Excited students ran fiercely in the marathon

पुलिस लाइन से एकलव्य स्टेडियम तक करवाई योग मैराथन

Tue, 21 Jun 2022 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Excited students ran fiercely in the marathon
: योग मैराथन में भाग लेते स्कूली बच्चे। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा सुबह छह बजे योग मैराथन का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन से शुरू हुई यह योग मैराथन एकलव्य स्टेडियम में संपन्न हुई। इसमें लगभग 300 स्कूली बच्चों ने बडे़ उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

मैराथन में भाग लेने के लिए स्कूली छात्रों और युवाओं में जबर्दस्त उत्साह था। दौड़ शुरू होने से काफी समय पहले ही युवा दौड़ने के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। डीएसपी धर्मबीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। इसमें आयुष विभाग, खेल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। आयुष विभाग ने बच्चों को फल और दूध की बोतल भी दी।
विज्ञापन

डीएसपी धर्मबीर सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में इस मैराथन का आयोजन किया गया है। लोगों में अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों का उत्साह और उनकी खेल के प्रति भावना बढ़ाने के लिए भी इस तरह के कार्यक्रम करवाए जाते हैं। आज हमारे खिलाड़ियों ने विश्व स्तर पर खेलों में गौरवशाली प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी संतोष धीमान ने कहा कि योग मैराथन में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस मौके पर बच्चों को अल्पाहार वितरित किया।

तिरंगा लेकर दौडे़ 70 वर्षीय सज्जन सिंह
योग मैराथन में हिस्सा ले रहे 70 वर्षीय सेवानिवृत पुलिस निरीक्षक सज्जन सिंह ने तिरंगा लेकर दौड़ लगाई। इतनी अधिक उम्र में भी उनका उत्साह देखते ही बनता था। उन्होंने कहा कि इंसान में यदि जज्बा हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। योग इंसान को स्वस्थ रखता है और सभी को नियमित योग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed