{"_id":"626597e171defb27714baad1","slug":"exams-will-be-held-at-16-centers-from-tomorrow-for-class-10th-and-12th-jind-news-rtk6447955117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से 16 केंद्रों पर शुरू होंगी 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से 16 केंद्रों पर शुरू होंगी 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 26 अप्रैल से 16 परीक्षा केंद्रों पर शुरू होंगी। इसके लिए सीबीएसई ने नकल रहित परीक्षाएं कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके तहत प्रत्येक कमरे में अधिकतम 18 विद्यार्थी ही बैठेंगे। परीक्षा के समय से आधा घंटा पहले प्रवेश बंद हो जाएगा। विद्यार्थियों को केंद्र में सिर्फ सुबह दस बजे तक ही प्रवेश मिलेगा।
सीबीएसई से संबंधित जिले के 57 स्कूलों के लगभग सात हजार विद्यार्थी परीक्षा में हिस्सा लेंगे। सीबीएसई ने परीक्षा के लिए वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र जारी किए हैं। इन्हें स्कूलों को भेजे गए लिंक के माध्यम से ही डाउनलोड किया जा रहा है। कई स्कूलों ने परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। इस पर परीक्षार्थी के अलावा उनके माता-पिता और प्राचार्य के हस्ताक्षर जरूरी हैं। साथ ही परीक्षार्थी को अपना स्कूल का परिचय पत्र भी साथ लेकर परीक्षा केंद्र में लाना होगा।
बाक्स
स्कूल ड्रेस में ही परीक्षा देने आएंगे विद्यार्थी
सभी परीक्षार्थियों को अपने स्कूल की ड्रेस में ही परीक्षा देने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा का समय सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे होगी। 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा के प्रवेशपत्र पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। परीक्षा की समय-सीमा प्रवेशपत्र पर दिए गए समय के अनुसार ही होगी। छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्नपत्र को पढ़ने के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
बाक्स
जिले में कुल 16 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा होगी। विद्यार्थी अपनी पूरी तैयारी के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और समय का विशेष ध्यान रखें। देरी से आने पर उन्हें स्वयं परेशानी उठानी होगी। परीक्षा में नकल करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-रीटा अरोड़ा, प्राचार्य महाराजा अग्रसेन कन्या स्कूल जींद।