फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Exam should be conducted for fifth semester with sixth

छठे के साथ पांचवें सेमेस्टर की कराई जाए परीक्षा

Fri, 13 May 2022 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Exam should be conducted for fifth semester with sixth
सहायक परीक्षा नियंत्रण को ज्ञापन सौंपते विद्यार्थी। विज्ञप्ति। - फोटो : Jind
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में छठे के साथ पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई प्रधान नवीन कटारिया की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनुपम भाटिया को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एबीवीपी के प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक रोहन सैनी ने कि स्नातक पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के पांचवें सेमेस्टर मे कंपार्टमेंट आ जाती है। उन विद्यार्थियों को छठे सेमेस्टर के साथ ही पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा भी लेने की मांग की गई है। इससे विद्यार्थियों का समय भी बचेगा। इससे विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई शुरू करने में भी आसानी होगी। इस मौके पर शशि नरवाल, परमेंद्र सैनी, अन्नू नरवाल, परमिंद्र ढोला, सपना मौजूद रहे। वहीं उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनुपम भाटिया ने बताया कि इस प्रकार की व्यवस्था विश्वविद्यालय की ओर से की जाती रही है। इस बार भी विद्यार्थियों का अनुरोध आया है। इस पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed