फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Every section is happy with the unique decisions of CM Saini: Devendra Atri

सीएम सैनी के नायब फैसलों से हर वर्ग खुश : देवेंद्र अत्री

Sun, 04 Jan 2026 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 04 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Every section is happy with the unique decisions of CM Saini: Devendra Atri
04जेएनडी27- जनसमस्या सुनते हुए विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री। स्रोत कार्यकर्ता
जींद। भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कहा कि जन हित के कामों को देखते हुए लगातार तीसरी बार मतदाताओं ने भाजपा पर विश्वास जताया है। सीएम नायब सिंह सैनी के नायब फैसलों से हर वर्ग खुश है। आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। निरंतर भाजपा के साथ हर वर्ग जुड़ रहा है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरी युवाओं को देकर भाजपा ने इतिहास बनाने का काम किया है। गरीब परिवार के युवाओं ने सोचा भी नहीं था कि पढ़ाई के बूते पर वो बड़े अधिकारी भी लग सकेंगे। विधायक ने कहा कि जिले में सबसे पहले उचाना हलके के बधाना गांव में देशभक्ति किसान पंचायत का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

किसान, कमेरे वर्ग सहित किसी भी वर्ग के लोगों को किसी तरह की समस्या न हो ये हमारी सरकार का प्रयास है। उचाना हलके में हुई पहली इस पंचायत में जो समस्याएं आई है उनमें से काफी जिलास्तर पर होंगेे। कई काम ऐसे है जो चंडीगढ़ से होंगे। जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढूल, जिला प्रभारी मदन लाल गोयल भी किसान पंचायत में मौजूद रहे थे। 15 दिनों में समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed