फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Even after three days, the police have not caught the accused of shooting the sisters

Jind News: तीन दिन बाद भी पुलिस ने पकड़ में नहीं आए बहनों को गोली मारने के आरोपी

Mon, 23 Jun 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 23 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Even after three days, the police have not caught the accused of shooting the sisters
जींद। कालवा गांव में तीन दिन पहले दो बहनों की गोली मारकर हत्या करने का प्रयास करने का आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस अभी तक आरोपी का सुराग नहीं लगा पाई है। जबकि लड़कियों के परिजनों ने आरोपी की फोटो तक शिनाख्त करवा दी। इसके बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन


दो बहनों को गोली मारने के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी कुलदीप सिंह ने 20 जून को ही 4 टीमों का गठन कर दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पिल्लूखेड़ा थाना की टीम, सीआईए सफीदों, सदर थाना सफीदों और शहर थाना सफीदों की टीम लगी हुई है। हालांकि इस मामले में करनाल पुलिस भी जींद का सहयोग कर रही है, लेकिन फिर भी दोनों जिलों की पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पाई है। करनाल की सीआईए और सदर थाना असंध की पुलिस की भी आरोपी तक पहुंचने के लिए लगातार छापेमारी चल रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को कालवा निवासी 26 वर्षीय सीनू और 22 वर्षीय उसकी बहन रितु पिल्लूखेड़ा से अपने घर जा रही थी। गांव में पहुंचते ही उसकी बहन के देवर ने उनको गोली मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दोनों बहनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। शनिवार को दोनों बहनों का पीजीआई रोहतक में सफल ऑपरेशन हुआ। हालांकि अभी भी दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। एसपी ने घायल लड़कियों के वार्डों के बाहर पुलिस को तैनात किया हुआ है। इसके अलावा पुलिस की 4 टीमें आरोपी को ढूंढने में लगी हुई है। पुलिस ने आरोपी करनाल जिला के गांव पोपड़ा निवासी सुनील के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीम लगातार छापेमारी कर रही है। उसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। फिलहाल दोनों लड़कियां पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन हैं और उनकी हालत ठीक है।

--कुलदीप सिंह, एसपी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed