फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Even after six hours of effort, the youth submerged in the pond could not save their lives

छह घंटे के प्रयास के बाद भी तालाब में डूबे युवक की नहीं बचा सके जान

Thu, 09 Apr 2020 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Even after six hours of effort, the youth submerged in the pond could not save their lives
तालाबा में डूबे युवक का शव बाहर निकाले गोताखोर। - फोटो : Jind
खटकड़ गांव में भैंसों को पानी पिलाने गया गौरव (15) डूब गया। छह घंटे की मशक्कत के बाद गौरव का शव बरामद हो सका। तालाब में डूबने की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य एवं गांव के युवा तालाब पर पहुंचे। पानी में तैरना जानने वाले 50 युवक ट्यूब लेकर गौरव को ढूंढने में लग गए। प्रशासन ने भी किशोर के तालाब में डूबने की सूचना मिलने पर तीन गोताखोर भेजे। तीनों गोताखोर भी गौरव को ढूंढने में लगे हुए थे, लेकिन एक एकड़ में फैले 12 से 15 फुट गहरे तालाब में वे गौरव को ढूंढ नहीं पाए। प्रशासन द्वारा किश्ती, जाल मंगवाया गया, ताकि वह गौरव को आसानी से तलाश सकें।
विज्ञापन

गौरव के पिता बिजेंद्र ने बताया कि सुबह घर से गौरव भैंसों को पानी पिलाने के लिए गया था। उसके दोस्त ने सूचना दी कि भैंसों को तालाब से निकालने के लिए गौरव तालाब में उतरा है, लेकिन वह डूब गया है. सूचना मिलते ही वह परिवार के के साथ तालाब पर पहुंचे। गौरव के तालाब में डूबने की जानकारी मिलते ही गांव के लोग इकट्ठा हो गए। तहसीलदार रामचरण शर्मा ने बताया कि छह घंटे की मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया गया है। गौरव के पिता बिजेंद्र दिल्ली में खुद का काम करते हैं। बिजेंद्र के दो बच्चे हैं, जिनमें गौरव नौवीं कक्षा का छात्र था। गौरव की एक बहन है।

 खटकड़ गांव के बरसोला रोड पर तालाब में डूबे किशोर को ढूंढते युवक।

खटकड़ गांव के बरसोला रोड पर तालाब में डूबे किशोर को ढूंढते युवक।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed