फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Essential goods shops will open till 2 pm: SDM

दो बजे तक ही खुलेंगी जरूरी वस्तुओं की दुकानें : एसडीएम

Thu, 06 May 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Essential goods shops will open till 2 pm: SDM
कोरोना संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान शहर में किराने की दुकानें दोपहर दो बजे तक खुली रहेंगी। निर्धारित समय के बाद दुकान खोलने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। इसके अलावा रोजमर्रा की जरूरत के सामान के लिए होम डिलिवरी की जा सकती है। दुकानदार इस संकट के समय में होम डिलिवरी पर ज्यादा जोर दें। यह निर्देश एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने वीरवार को किराना एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ की गई बातचीत में दिए।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि कोरोना महामारी काल में लगे लॉकडाउन में प्रशासन लोगों की सुविधाओं का ध्यान रख रहा है। प्रत्येक व्यक्ति के दैनिक जीवन की अति आवश्यक जरूरतों अथवा जीवनयापन की सेवाओं की उपलब्धता निरंतर जारी रहे, इसके लिए प्रशासन द्वारा विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में किराना की दुकानों को दोपहर दो बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा दूध, फल, सब्जी इत्यादि वस्तुओं की भी निर्धारित समय तक बिक्री की अनुमति रहेगी। एसडीएम ने कहा कि इस दौरान सामाजिक दूरी, मास्क व सैनिटाइजर अति आवश्यक होंगे। दुकान पर ग्राहक भीड़ न लगाएं। अपनी बारी का इंतजार करें। शहर में किसानों की सुविधा के मद्देनजर खाद, बीज व कीटनाशक की दुकानें भी दोपहर दो बजे तक खुली रहेंगी। दो बजे के बाद कोई भी दुकानदार बिक्री बिल्कुल नहीं करेगा। केवल बाहर से आए सामान को उतार सकते हैं। इस अवसर पर किराना एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र सिंह, नरेश, खाद बीज एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट दिनेश गोयल तथा रिपेश सिंगला ने एसडीएम को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार लॉकडाउन के सभी नियमों का पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed