फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   EO inspected the works of AMRUT scheme

अमरूत योजना के कार्यों का ईओ ने किया निरीक्षण

Sun, 13 Mar 2022 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
EO inspected the works of AMRUT scheme
जींद। शहर में अमरूत योजना के तहत चल रहे कार्यों का रविवार को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सतीश गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को निर्धारित मानकों के अनुसार पाइपलाइन दबाने और मिट्टी पर पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बताते चलें कि पुरानी अनाज मंडी रोड पर बरसाती पानी निकासी के लिए पाइपलाइन दबाई जा रही है। इस काम की निगरानी के लिए नगर परिषद की तरफ से एक जेई और सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई हुई है। कार्यकारी अभियंता सतीश गर्ग ने बताया कि यहां पर नगर परिषद अधिकारियों की मौजूदगी में काम होगा। अगर ठेकेदार को रात को काम करना पड़ेगा तो नगर परिषद के कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी जाएगी। ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अगर किसी आम नागरिक को भी लगता है कि काम में गड़बड़ी हो रही है तो वह इसकी शिकायत नगर परिषद को कर सकता है।
विज्ञापन

इंप्लाइज कॉलोनी में सर्वे कर भेजा जाएगा नोटिस
लघु सचिवालय के पीछे इंप्लाइज कॉलोनी में जन स्वास्थ्य विभाग ने सीवर लाइन को चेक करने के लिए सड़क को कई जगह से उखाड़ कर छोड़ दिया। गड्ढों को बंद नहीं किया गया है। यह सड़क नगर परिषद की है। सोमवार को नगर परिषद के जेई इस सड़क का सर्वे करेंगे और उसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग को नोटिस भेजा जाएगा। कार्यकारी अभियंता सतीश गर्ग ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग सड़क को ठीक कराएगा, नहीं तो सड़क को ठीक करने की एवज में राशि मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed