फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Entire village thronged to welcome Sneha

कबड्डी में गोल्ड जीतने वाली स्नेहा को ग्रामीणों ने बैठाया सिर-आंखों पर

Fri, 10 Jun 2022 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Entire village thronged to welcome Sneha
: खुली जीप में गोल्ड मेडल विजेता स्नेहा करसिंधु का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद। - फोटो : Jind
उचाना। पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया अंडर-18 कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद गांव पहुंची करसिंधु निवासी स्नेहा का गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। पुरानी मंडी से खुली जीप में खिलाड़ी स्नेेहा को जुलूस के साथ करसिंधु गांव लेकर गए। यहां स्नेहा सबसे पहले उस मैदान पर पहुंची, जहां वह अभ्यास करती है। पूरे गांव की गलियों से जुलूस गुजरा।
विज्ञापन

स्नेहा ने कहा कि कोच दलबीर की देखरेख में खेल की बारीकियों को पहचाना और अपने खेल को निखारा। गांव के लोगों ने जो सम्मान दिया है, उससे खेलों में हिस्सा लेने वाले दूसरे खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ेगा। कबड्डी ग्रामीण अंचल का खेल है। अभिभावक अब बेटियों को भी खेलों के लिए प्रेरित करते हैं,जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत है। बेटियां खेलों में निरंतर आगे बढ़ रही है। कबड्डी के खेल को पूरे देश में आज अलग पहचान मिल चुकी है। इस मौके लीला करसिंधु, मा. राजा, बिजेंद्र शर्मा, बिट्टू खटकड़, विक्की, बीपी, नरेश, सचिन, जयभगवान, गोगन, धोला, मंदीप, रमन गुरुकुल खेड़ा, नन्हा रान्ना, सतीश, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
09जेएनडी13 : खुली जीप में गोल्ड मेडल विजेता स्नेहा करसिंधु का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed