फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Enjoyed the swing, applied mehendi

Jind News: झूले का आनंद उठाया, मेहंदी रचाई

Thu, 08 Aug 2024 04:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 08 Aug 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Enjoyed the swing, applied mehendi
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) में बुधवार को हरियाली तीज महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सोशल आउटरीच सेल और वूमेन सेल के तत्वावधान में तीज के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए गए। विश्वविद्यालय प्रांगण में मंगलवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें टीचिंग, नॉन टीचिंग स्टाफ और छात्रों ने भाग लिया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कुलपति डाॅ. रणपाल सिंह ने बताया कि हरियाली तीज का त्योहार प्रकृति और महिलाओं के बीच गहरा नाता दर्शाता है। इस दिन महिलाओं में बहुत उत्साह और खुशी देखने को मिलता है। इस दिन महिलाएं गीत गाती हैं और एक-दूसरे को उपहार देती हैं। यह त्योहार महिलाओं को एक-दूसरे के साथ जुड़ने और सामंजस्य बैठाने का भी संकेत देता है। हरियाली तीज का त्योहार भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन ने कहा कि हरियाली तीज हमारी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व भी रखता है। इस त्योहार को मनाने से परिवार में खुशहाली आती है और रिश्ते मजबूत होते हैं।
विज्ञापन

सोशल आउटरीच सेल के निर्देशक डाॅ. विजय कुमार ने बताया कि पहली बार हरियाली तीज के अवसर पर इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के प्रांगण में हो रहा है और सभी शिक्षक, गैर शैक्षिक कर्मचारी और विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed