{"_id":"612e81b68ebc3e2f7302fcbb","slug":"engage-two-grups-jind-news-rtk6225861133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पडाना गांव में मकान के निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट, हवाई फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पडाना गांव में मकान के निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट, हवाई फायरिंग का आरोप
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
रात को ग्रामीणों द्वारा निर्माणधीन बरामदे की गिराई गई दीवार।
- फोटो : Jind
Link Copied
पडाना गांव में सोमवार रात को एक निर्माणधीन मकान के निर्माण को लेकर दो पक्षों में झगड़ा होने की शिकायत मंगलवार को पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम को दी गई। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पर आरोप लगाया कि लोगों ने निर्माणधीन मकान की दीवार को गिरा दिया और मकान मालिकों के साथ मारपीट घर घायल कर दिया। इस दौरान महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। इसमें एक महिला गर्भवती भी है। इस दौरान फायरिंग का भी आरोप है।
विज्ञापन
शिकायत देने पहुंचे सोनू ने बताया कि उसने गांव में पशुओं के लिए बरामद बना हुआ है। बरामदे की छत कमजोर होने के बाद उसने छत को गिराकर उसी पुरानी नींव में दोबारा से निर्माण शुरू किया। इस दौरान गांव के दूसरे पक्ष के लोगों ने इस जमीन को मंदिर की बताकर उसके साथ विवाद किया और रात को निर्माणधीन बरामदे की दीवार को गिरा दिया। इसका विरोध करने पर उस पर हमला कर घायल कर दिया। सोनू ने आरोप लगाया कि उस पर लाठी-डंडों तथा ईंटों से हमला कर घायल किया गया तथा घर के बाहर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट की गई। मारपीट के दौरान किसी ने हवाई फायरिंग भी की गई। बचाव के लिए शोर मचाए जाने पर नजदीक लगते मंदिर में पूजा करने आए लोगों ने उसको छुड़वाया। सोनू ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने दो साल पहले भी उसके घर में आग लगाई थी। जिसका बाद में पंचायती तौर पर दबाव के चलते फैसला हो गया था। पुलिस अधीक्षक को दी शिकातय में उन्होंने मारपीट करने वाले पक्ष पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।इस पर एसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।