फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employment fair will be held on 24th in Government ITI Narwana

Jind News: राजकीय आईटीआई नरवाना में रोजगार मेला 24 को लगेगा

Wed, 19 Apr 2023 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Employment fair will be held on 24th in Government ITI Narwana
नरवाना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नरवाना में 24 अप्रैल को टोयोत्सु, अंबिका ऑटोमोटिव सेफ्टी कंपोनेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जेडी टोयोटा कंपनी के द्वारा कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी विनीत कुमार व जसबीर मोर ने दी। जसबीर मोर ने बताया कि तासी एक सेफ्टी कंपोनेंट्स की प्रतिष्ठित कंपनी हैं जिसके द्वारा संस्थान में अप्रेंटिसशिप रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि यह कंपनी आईटीआई में चल रहे विभिन्न व्यवसायों कड़ाई एसओटी, ड्रेस मेकिंग, फैशन टेक्नोलॉजी व सीविंग टेक्नोलॉजी इन ट्रेड के साथ-साथ किसी भी सेंटर स्किल डेवलपमेंट सेंटर, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना तथा किसी भी ग्रामीण शिक्षा से पास छात्राओं को अप्रेंटिसशिप रोजगार का मौका देगी। इस कैंपस इंटरव्यू में एनसीवीटी, एससीवीटी की छात्राएं भाग ले सकती हैं। प्रधानाचार्य अनिल गोयल ने कहा कि छात्रों को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए यह सुनहरा मौका है। इसलिए छात्र बढ़-चढ़कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले। इंटरव्यू देने के इच्छुक छात्र अपना बायोडाटा व संबंधित डॉक्यूमेंट लेकर संस्थान में उपस्थित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed