फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employees sitting on strike in city council for demands

मांगों को लेकर नगर परिषद में हड़ताल पर बैठे कर्मचारी

Tue, 24 Aug 2021 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Employees sitting on strike in city council for demands
हड़ताल पर बैठे कर्मचारी। संवाद - फोटो : Jind
नगर परिषद नरवाना में जिला प्रधान जगदीश बुंबक की अध्यक्षता में दमकल व सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर दो दिवसीय की भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इस भूख हड़ताल का संचालन सचिव भूपेंद्र सिंह ने किया। इसमें मुख्य मांग हैं कि कोरोना से कर्मचारियों की मृत्यु होने पर आश्रितों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। चार हजार रुपये जोखिम भत्ता लागू किया जाए। ठेका प्रथा आउटसोर्सिंग में कार्यरत सभी प्रकार के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को ठेका प्रथा से मुक्त कर विभाग के रोल पर किया जाए। समान काम समान वेतन लागू किया जाए। ईपीएफ की काटी गई राशि को खाते में जमा किया जाए व ईएसआईसी का सदस्य बनाया जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। क्षेत्रफल आबादी के तहत कर्मचारियों की पक्की भर्ती की जाए। फायर विभाग के 1366 कर्मचारियों को स्वीकृत पदों पर समायोजित कर नियमित किया जाए व फायर के नियमित कर्मचारियों को बिना शर्त के एसीपी स्केल दिया जाए। मांगों को लेकर सत्यवान पान्नू, पवन कुमार, विनोद सैनी, गजन सिंह, शीशपाल, अमित, कृष्ण, संजय, रोकी व कृष्ण ने भूख हड़ताल की। इस मौके पर सुखदेव, विनोद, संजय, किताबो व राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed