फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employees raised their demands by staging a dharna

कर्मचारियों ने धरना देकर उठाईं मांगें

Sun, 03 Jul 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Employees raised their demands by staging a dharna
मांगों का ज्ञापन सौंपते कर्मचारी। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। सर्वकर्मचारी संघ से संबद्ध हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर, जनस्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग व बीएंडआर विभाग के कर्मचारियों ने शनिवार को मांगों को लेकर लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। इसके बाद कर्मचारियों ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्य सचिव हरियाणा नाम ज्ञापन दिया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान सोमपाल शर्मा ने की व संचालन जिला सचिव वेद सिंह ने किया।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता राजेंद्र शर्मा ने कहा कि पीडब्ल्यूडी में तीनों विभागों जनस्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग व बीएंडआर विभाग के कर्मचारियों की अनेक मांगें पिछले काफी समय से लंबित पड़ी हैं। सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता ने विभिन्न पदों को मर्ज करके एक पद बनाने का पत्र जारी किया है। ऐसा करके प्रमुख अभियंता ने सरकार की हिदायतों की अनदेखी कर कर्मचारियों को संघर्ष के लिए मजबूर किया है। अनेक पद खत्म कर एक पद कर देने से विभाग में एक ही पद पर अनेक कर्मचारी हो जाएंगे। यह विभाग को खत्म करने की साजिश है। इसी प्रकार गांवों में जलघर पंचायतों के हवाले किए जा रहे हैं। शहर की जल-मल व्यवस्था नगरपरिषद को देने की तैयारी है। इससे स्पष्ट है कि सरकार विभागों को खत्म करने पर तुली हुई है। बीएंडआर में राज्य स्तरीय सड़कें ठेकेदारों के हवाले कर दी गई हैं। ठेकेदार सड़कें बनाएंगे व टोल टैक्स के रूप में जनता को लूट लेंगे। पेच वर्क का काम भी ठेके पर दिया जा रहा है। सरकार कौशल रोजगार निगम बनाकर पक्की भर्ती नहीं करना चाहती। कर्मचारी इसकी घोर निंदा करते हैं। सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ कर्मचारीयों में भारी रोष है। इस मौके पर सतीश शर्मा, विनोद, दिलबाग, दयानंद, सुरेंद्र, धर्मवीर, मंगतराम, भीम सिंह, सतबीर शर्मा, तेलुराम, कमल सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed