फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employees and officers arrived to extinguish the fire at the dumping site

Jind News: डंपिंग साइट पर लगी आग को बुझाने पहुंचे कर्मचारी व अधिकारी

Thu, 20 Apr 2023 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Employees and officers arrived to extinguish the fire at the dumping site
जींद। आखिरकार डंपिंग साइट पर लगी आग को बुझाने के लिए नगर परिषद प्रशासन हरकत में आ ही गया। पिछले दस दिन से पुराना हांसी रोड पर स्थित डंपिंग साइट पर आग लगी हुई थी। इस आग के कारण पूरे शहर में धुआं ही धुआं हो रहा था। इससे जहां लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था, वहीं पर्यावरण में भी जल घुल रहा था। अमर उजाला ने रविवार के अंक में इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित करके लोगों की समस्या को उठाया था। अब प्रशासन की टीम बुधवार को आग बुझाने के लिए पहुंची।
विज्ञापन

जींद विकास संगठन के प्रधान डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि अमर उजाला ने उनकी समस्या को प्रमुखता से उठाया था। उनके बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन इसमें कोई कार्रवाई नहीं कर रहा था। इस आग से उठने वाले धुएं के कारण लोग परेशान हो रहे थे। उनको सांस लेने में दिक्कत आ रही है। बुधवार को नगरायुक्त सुरेंद्र बैनिवाल, कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार भुक्कल, लीडिंग फायर ऑफिसर सुनील कुमार व अन्य अधिकारी व कर्मचारी डंपिंग साइट पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। नगर परिषद अधिकारियों ने भविष्य में आग नहीं लगे इसको लेकर भी पुख्ता प्रबंध करने की बात कही है। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


बार-बार आग लगने से हो रही थी परेशानी
डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि इस डंपिंग साइट पर गर्मियों के दिनों में बार-बार आग लगती रहती है। जब नगर परिषद अधिकारियों से बातचीत की जाती है तो वह कहते हैं कि कोई व्यक्ति यहां आग लगा देता है। यदि ऐसा है तो प्रशासन को उस व्यक्ति को पकड़ा चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद द्वारा पहले भी यहां आग बुझाई गई थी, लेकिन उसके बावजूद आग लग जाती थी। इसके बारे में ठेकेदार को भी अवगत करवाया गया है। आसपास के लोगों से भी आग लगते ही तुरंत सूचना देने को कहा गया है। सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच जाएगी।
--सुरेंद्र बैनिवाल, नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed