{"_id":"6104453a8ebc3e093137f9e9","slug":"employees-again-opened-front-against-outsourced-agency-jind-news-rtk619469965","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउटसोर्स एजेंसी के खिलाफ कर्मचारियों ने फिर खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आउटसोर्स एजेंसी के खिलाफ कर्मचारियों ने फिर खोला मोर्चा
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह को ज्ञापन सौंपते विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के नेता। संवाद
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी, स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन तथा सर्व कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में आउटसोर्स का ठेका लेने वाली एमजे सोलंकी एजेंसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन संगठनों के कर्मचारी ने धरना देकर सिविल सर्जन को मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि एजेंसी ने लगभग 600 कर्मचारियों की जो सूची जारी की है, उनमें से 42 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। 60 के आसपास कर्मचारियों के स्थान व पद बदल दिए गए हैं। सोमवार को यदि इन सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो मंगलवार से स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी हड़ताल करेंगे।
तालमेल कमेटी के जिला संयोजक बलबीर श्योराण, मुख्य सलाहकार राजबीर बेरवाल ने कहा कि एक मई को एमजे सोलंकी एजेंसी ने नागरिक अस्पताल में आउटसोर्स का ठेका लिया था। एक मई को ही कर्मचारियों की सूची जारी करनी चाहिए थी। लेकिन एजेंसी ने 9 जुलाई को आउटसोर्स कर्मचारियों की सूची जारी की। इसमें 42 कर्मचारियों को सूची से बाहर कर दिया। जबकि 60 के स्थान व पद बदल दिए गए। स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के जिला संयोजक सोनू बूरा व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामफल दलाल ने कहा कि राज्य सरकार व स्वास्थ्य महानिदेशक के आदेश हैं कि पुराने किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जा सकता। इसके बावजूद एजेंसी ने कर्मचारियों को हटा दिया।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यह सब पैसे के खेल को लेकर किया गया है। जो नए कर्मचारी लगाए गए हैं, उनसे खुलेआम पैसे लिए जा रहे हैं। कर्मचारी नेताओं ने पूरे मामले की जांच की मांग की है। वहीं कर्मचारी नेताओं ने सिविल सर्जन को सौंपे ज्ञापन में कहा कि यदि सोमवार को सभी कर्मचारी की सूची जारी नहीं की तथा दूसरे स्थानों पर लगाए गए कर्मचारियों को मूल स्थान पर नहीं लगाया गया तो नागरिक अस्पताल में मंगलवार को हड़ताल कर दी जाएगी। इस मौके पर राममेहर वर्मा, प्रेम रोहिल्ला, ओमपाल ढांडा, राजेश कुमार, सुरेश मंगलपुर, आजाद सिंह, शादा रानी, सतीश पटवारी भी मौजूद रहे।