फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Eligible individuals should face no hurdles in availing benefits: Dr. Middha

पात्र व्यक्ति को लाभ लेने में अड़चन न आए : डॉ. मिड्ढा

Mon, 05 Oct 2026 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Eligible individuals should face no hurdles in availing benefits: Dr. Middha
फोटो 04जेएनडी08-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ईंटल कलां में लगे कैंप का अवलोकन करने डॉ. कृष्ण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत ईंटल कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सेवा सेतु कैंप लगाया। कैंप में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई।
कैंप का शुभारंभ डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और नागरिकों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ लेने में तकनीकी या प्रशासनिक अड़चन नहीं आनी चाहिए। कैंप में प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

डॉ. मिड्ढा ने जींद में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सड़कों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों के कारण जिले का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को जल्द भाखड़ा का स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने की दिशा में भी कार्य चल रहा है। इसके अलावा जींद को चारों ओर से जोड़ने के लिए बाईपास सड़क निर्माण की योजना पर भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed