फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Electricity wires hanging in Kandela, fear of accident

Jind News: कंडेला में लटके बिजली के तार, हादसे का डर

Mon, 25 Nov 2024 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Electricity wires hanging in Kandela, fear of accident
24जेएनडी12-कंडेला गांव में लटके तारों के नीचे से गुजरती महिला। संवाद
जींद। कंडेला गांव में पिछले काफी समय से गलियों में बिजली के तार लटके हुए हैं। ये तार कभी भी हादसों का कारण बन सकते हैं। काफी बार इस समस्या बारे निगम अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है लेकिन फिर भी उनकी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। कलीराम रेढू, विकास और जयवीर ने बताया कि उनके गांव की गलियों में अधिकतर जगह बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं। इसके कारण वे काफी नीचे तक आ गए हैं। महिलाएं सिर पर मटका या अन्य सामान रख कर भी नहीं चल सकती। लोगों के हाथ आसानी से तारों तक पहुंच रहे हैं। ये जर्जर तार हर रोज कहीं ना कहीं टूटी रहती है। उनकी शिकायत के लिए ग्रामीणों को नगूरां या श्रीरागखेड़ा जाना पड़ता है। गांव में शिकायत केंद्र नहीं होने के कारण ग्रामीण टूटे तारों को खुद ही जोडक़र काम चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र पर शिकायत करने जाते हैं तो वहां के कर्मचारी उन्हें बिजली चोर कहके संबोधन करते हैं जबकि गांव में कुछ लोग बिजली चोरी करते हैं लेकिन अधिकतर ग्रामीण तो बिल भी भर रहे हैं। यदि इस समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने बिजली अधिकारियों से गुहार लगाई है कि गांव में नए तार और नए मीटर लगाए जाए। इसके अलावा गांव में शिकायत केंद्र भी बनाया जाए, जिससे उनको बिजली संबंधित शिकायत करने के लिए किसी दूसरे गांव नहीं जाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed