फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Electricity corporation raided 21 houses and caught electricity theft

बिजली निगम अलेवा खंड के गांवों में छापेमारी कर 21 लोगों से पकड़ी 5.83 लाख की चोरी

Thu, 14 Jul 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Electricity corporation raided 21 houses and caught electricity theft
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। बिजली निगम की टीम ने नगूरां ने अलावा क्षेत्र में छापे मारकर 21 घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। लोग खंभों पर कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। कई के यहां मीटर में भी गड़बड़ी मिली है। 5.83 लाख जुर्माना लगाया गया है।

बिजली निगम नगूरां के कार्यकारी एसडीओ पालेराम ने बताया कि निगम के बिजली की खपत बढ़ रही है लेकिन उसके अनुसार बिलिंग नहीं हो रही है। इसकी वजह बिजली चोरी है। इसे रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। निगम की टीमों ने अलेवा क्षेत्र के विभिन्न गांव में 21 लोगों के यहां छापे मारकर करीब 5.83 लाख की बिजली चोरी पकड़ी है। जेई ने बताया कि कुछ लोगों ने सीधे लाइन पर तार डालकर बिजली चला रहे थे। कुछ के मीटर में भी गड़बड़ी मिली है। इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जुर्माना लगाया गया है। सूचना मिल रही हैं कि कुछ लोगों ने खंभों पर सीधे तार डाल लिए हैं और बिजली चोरी कर रहे हैं। रात के समय में ये लोग चोरी अधिक करते हैं। इसलिए इनकी धरपकड़ को यह अभियान लगातार चलेगा। इस अवसर पर जेई श्रीभगवान, निशांत सिंह, अन्नतराम के अलावा अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed