फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Electricity consumption reached 39 lakh units in 10 days

Jind News: 10 दिन में 39 लाख यूनिट तक पहुंची बिजली खपत

Wed, 19 Apr 2023 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption reached 39 lakh units in 10 days
जींद। अब हर दिन गर्मी बढ़ने लगी है। पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इससे बिजली खपत में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। पिछले दस दिनों की बात करें तो जींद सर्कल में बिजली यूनिट में आठ लाख की बढ़ोतरी हुई है। सर्कल में अब खपत 39 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। जैसे ही गर्मी में बढ़ोतरी होगी वैसे ही बिजली खपत बढ़ेगी। हालांकि शहरी क्षेत्र में बिजली कटों का सिलसिला शुरू नहीं हुआ है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में रात के समय लगभग 45 मिनट का कट प्रतिदिन लग रहा है। इससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली निगम ने ग्रामीण क्षेत्र में दिन के समय बिजली आपूर्ति बंद की हुई है, क्योंकि इन दिनों रबी की फसल का सीजन चल रहा है। ऐसे में खेतों से गुजर रही बिजली की लाइनों में शॉर्ट सर्किट से आग न लग जाए। जींद डिविजन में 17 अप्रैल को 18.31 लाख यूनिट बिजली खर्च हुई है। नरवाना सब डिविजन में 13.10 लाख यूनिट और सफीदों सब डिविजन में 7.87 लाख बिजली यूनिट खर्च हुई है। लगातार पड़ रही गर्मी के चलते बिजली कट और कम वोल्टेज की समस्या भी लोगों की परेशानियां बढ़ा रही है।
विज्ञापन



7 अप्रैल


31.21 लाख यूनिट
8 अप्रैल


34.42 लाख यूनिट
9 अप्रैल


33.71 लाख यूनिट
10 अप्रैल


33.96 लाख यूनिट
11 अप्रैल


31.05 लाख यूनिट
12 अप्रैल


32.87 लाख यूनिट
13 अप्रैल


35.94 लाख यूनिट
14 अप्रैल


35.49 लाख यूनिट
15 अप्रैल


37.10 लाख यूनिट
16 अप्रैल


37.76 लाख यूनिट
17 अप्रैल


39.28 लाख यूनिट

ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटों की हुई शुरुआत
ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों दिन के समय बिजली सप्लाई बंद की हुई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बिजली से संबंधित दिनचर्या के कार्य नहीं हो पा रहे। ऐसे में ग्रामीणों को रात के समय आने वाली बिजली सप्लाई के दौरान ही निपटाने पड़ते हैं, लेकिन रात साढ़े आठ बजे के लगभग प्रतिदिन 45 मिनट का कट लगता है, जिससे गर्मी में परेशानी के साथ-साथ कामकाज भी प्रभावित हो जाते हैं। अभी 15 दिन ओर दिन के समय बिजली सप्लाई बंद रहेगी। फिलहाल गेहूं की कटाई का सीजन का कार्य लगभग 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है। 15 दिनों में सीजन का कार्य पूरा हो जाएगा। उसके बाद दिन के समय बिजली सप्लाई बहाल हो पाएगी।
विज्ञापन


निगम सर्कल केंद्र में बढ़ने लगी शिकायतें
जैसे ही बिजली खपत और कट लगने की समस्या शुरू हुई है वैसे ही बिजली निगम सर्कल केंद्र में शिकायतें भी बढ़ने लगी हैं। निगम सर्कल में ग्रामीण क्षेत्र से रात को लगने वाले कटों से संबंधित शिकायत आनी शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक शहरी क्षेत्र में बिजली कटों की शुरुआत नहीं हुई है। जैसे ही गर्मी में बढ़ोतरी होगी वैसे ही शहरी क्षेत्र की भी शिकायतें बढ़ने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे सर्कल में जरूरत अनुसार बिजली सप्लाई दी जा रही है। फिलहाल ग्रामीण क्षेत्र में गेहूं की कटाई के कार्य के चलते दिन के समय बिजली सप्लाई बंद की हुई है। जैसे ही गेहूं कटाई का सीजन खत्म हो जाएगा। उसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी और शेड्यूल अनुसार बिजली मुहैया करवाई जाएगी।
-ओमबीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, हरियाणा बिजली वितरण निगम जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed