फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Elderly woman returning from marriage ceremony hit by car, dies

शादी समारोह से लौट रही बुजुर्ग महिला कार की चपेट में आई, मौत

Sun, 21 Nov 2021 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman returning from marriage ceremony hit by car, dies
जींद। बड़ौदा गांव के शादी समारोह से लौटते समय बस अड्डे के पास खड़ी बुजुर्ग महिला तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से घायल हो गई। उसको शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में उचाना थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हिसार जिले के गांव नियाना निवासी नवभारत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सास चमेली (65) विवाह-शादियों में रोटी बनाने का काम करती थी। 19 नवंबर को वह बड़ौदा गांव में किसी विवाह समारोह में रोटी बनाने के लिए एक महिला के साथ गई हुई थी। शाम को सवा छह बजे काम निपटाकर दोनों अपने गांव नगूरां जाने के लिए बड़ौदा पुल पार करके जींद की तरफ सड़क पर साइड में खड़ी थीं। इसी दौरान नरवाना की तरफ से एक काले रंग की कार तेज रफ्तार में आई। चालक ने कार लापरवाही से चलाते हुए उसकी सास को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद वह मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने तुरंत उसकी सास को नागरिक अस्पताल जींद पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उचाना थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने बताया कि पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed