{"_id":"619a8171cdb46e5c7c6d6364","slug":"elderly-woman-returning-from-marriage-ceremony-hit-by-car-dies-jind-news-rtk63050733","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से लौट रही बुजुर्ग महिला कार की चपेट में आई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह से लौट रही बुजुर्ग महिला कार की चपेट में आई, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। बड़ौदा गांव के शादी समारोह से लौटते समय बस अड्डे के पास खड़ी बुजुर्ग महिला तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से घायल हो गई। उसको शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में उचाना थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिसार जिले के गांव नियाना निवासी नवभारत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सास चमेली (65) विवाह-शादियों में रोटी बनाने का काम करती थी। 19 नवंबर को वह बड़ौदा गांव में किसी विवाह समारोह में रोटी बनाने के लिए एक महिला के साथ गई हुई थी। शाम को सवा छह बजे काम निपटाकर दोनों अपने गांव नगूरां जाने के लिए बड़ौदा पुल पार करके जींद की तरफ सड़क पर साइड में खड़ी थीं। इसी दौरान नरवाना की तरफ से एक काले रंग की कार तेज रफ्तार में आई। चालक ने कार लापरवाही से चलाते हुए उसकी सास को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद वह मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने तुरंत उसकी सास को नागरिक अस्पताल जींद पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उचाना थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने बताया कि पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।