{"_id":"62b4b61e0a210c1b725b20fc","slug":"either-enlist-in-the-army-not-cancel-the-degree-jind-news-rtk65038009","type":"story","status":"publish","title_hn":"या तो सेना में भर्ती करो, नहीं डिग्री रद्द करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
कुलपति प्रोफेसर रणपाल को ज्ञापन सौंपते किसान छात्र एकता संगठन के पदाधिकारी। संवाद।
- फोटो : Jind
Link Copied
जींद। किसान छात्र एकता संगठन ने वीरवार को महामहिम राज्यपाल के नाम चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रणपाल को ज्ञापन सौंपकर अपनी मास्टर डिग्री रद्द करने की मांग की है। युवाओं ने कहा कि सेना में भर्तियों के लिए जिन युवकों ने मेडिकल, शारीरिक दक्षता तथा लिखित परीक्षा दी है, उनको जल्द सेना में भर्ती किया जाए। यदि सरकार ऐसा नहीं कर सकती है तो फिर उनके पास जो मास्टर डिग्री है, उसको रद्द किया जाए।
विज्ञापन
संगठन की सीआरएसयू प्रधान रश्मि सोनी ने कहा कि सरकार ने कोरोना महामारी के नाम पर सेना में भर्तियों को रद्द कर दिया। हजारों युवा ऐसे हैं, जिनकी सेना भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा तथा मेडिकल परीक्षा हो चुकी है। वह परिणाम आने का इंतजार कर रहे हैं। उनको इंतजार करते हुए तीन वर्ष हो गए लेकिन केंद्र सरकार कोरोना महामारी का नाम लेकर परिणाम घोषित नहीं कर रही है। किसान छात्र एकता संगठन मांग करता है कि जल्द ही सेना के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी की जाए ताकि देश सेवा का जज्बा लिए युवाओं को मौका मिले। यदि सरकार ऐसा नहीं करना चाहती है तो फिर उनके पास जो मास्टर डिग्री है, उसको भी रद्द किया जाए। जब इन डिग्रियों का कोई लाभ ही नहीं है तो इनको अपने पास रखकर क्या करना है। सेना की तैयारी कर रहे अमन, प्रवीण, रवि, मंजू व अंजू ने कहा कि हजारों नौजवान आज देश सेवा के लिए तैयार बैठे हैं, लेकिन सरकार उनको कोई मौका नहीं दे रही है। संगठन ने जल्द ही सेना भर्ती में जिन युवाओं के सभी टेस्ट हो चुके हैं, उनकी फाइनल सूची जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।