फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Eighth accused arrested for taking extortion from businessman

व्यापारी से रंगदारी लेने के मामले में आठवां आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Dec 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Eighth accused arrested for taking extortion from businessman
जींद। शहर की पुरानी अनाजमंडी में 26 अक्तूबर को व्यापारी नितिन गोयल से रिवाल्वर के बल पर रंगदारी के 10 लाख रुपये वसूलने के 8वें आरोपी बहबलपुर गांव निवासी अमित को सीआईए टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

रामराय गेट पर जैन मंदिर के नजदीक रहने वाले व्यापारी नितिन गोयल ने 26 अक्तूबर को शहर थाना पुलिस को बताया था कि उसके मोबाइल फोन पर किसी वजीर पोकरी खेड़ी के नाम से कॉल आ रही थी और 25 लाख रुपये की मांग कर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। उसके बाद 26 अक्तूबर को दोपहर लगभग दो बजे फिर फोन आया और कहा था कि एक बार पुरानी अनाज मंडी में मुकेश गिरी की दुकान पर आ जाना। उसके बाद वह बीएमजी ट्रेडिंग कंपनी पुरानी अनाज मंडी पहुंच गया था। वहां पहुंचते ही उससे 25 लाख रुपये की मांग की। जब उसने पैसे देने से मना किया तो उस पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसकी जानकारी उसने अपने भाई को दी। जिसके बाद उसका भाई घर से दस लाख रुपये की नकदी लेकर आया और हथियारबंद बदमाशों को यह राशि दी। इसके बाद सभी बदमाश वहां से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। सोमवार देर रात को आठवें आरोपी बहबलपुर निवासी अमित को गिरफ्तार कर लिया गया। शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि बहबलपुर गांव के अमित को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां अदालत के आदेश पर उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से रंगदारी के लिए गए पैसे बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed