फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Eight year old child was kept as servant, case filed

आठ वर्ष के बच्चे को रखा था नौकर, मुकदमा दर्ज

Sun, 01 May 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Eight year old child was kept as servant, case filed
जींद। जिला बाल संरक्षण और श्रम विभाग की टीम ने शनिवार को बहादुरपुर गांव में एक घर पर छापा मारकर वहां नौकर के रूप में रखे गए आठ साल के बच्चे को बरामद किया। इस मामले में मकान मालिक खिलाफ जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बच्चे को कलाम बाल आश्रम में छोड़ा गया है जहां उसकी काउंसलिंग की जा रही है।
विज्ञापन

बचपन बचाओ आंदोलन एनजीओ के सदस्य न्यू दिल्ली निवासी गजेंद्र नौरियाल ने जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय में सूचना दी थी कि गांव बहादुरपुर निवासी जगजीत के घर पर लगभग आठ साल के बच्चे को घरेलू नौकर रखा हुआ है। इस पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुजाता, लीगल अधिकारी अमित शर्मा, प्रोटेक्शन अधिकारी विजय गोदारा, सहायक श्रम आयुक्त राहुल, श्रम निरीक्षक राजेंद्र हुड्डा के साथ टीम गांव बहादुरपुर पहुंची। जब टीम मौके पर पहुंची तो बच्चा जगजीत के घर पर मिला। इस पर टीम ने बच्चे को रेस्क्यू करके अपने साथ जींद ले आई। उसने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले उसकी मां उसको जगजीत के घर पर छोड़ कर गई थी और जगजीत उसको प्रति माह तीन हजार रुपये देता था।
विज्ञापन

बच्चे को मर्जी से छोड़कर गई थी मां
जब टीम ने मकान मालिक जगजीत से पूछताछ की तो उसने बताया कि मां ने अपनी मर्जी से बच्चे को यहां छोड़कर गई थी। टीम ने बच्चे के माता-पिता का पता किया और उनसे संपर्क किया है। जिला बाल संरक्षण विभाग की टीम ने बच्चे को कलाम आश्रम में छोड़ दिया और उसके माता-पिता को बुलाया गया है। सफीदों सदर थाना पुलिस ने गांव बहादुरपुर निवासी जगजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed