फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Eight named including dhaba operator in dispute with CIA employee

सीआईए कर्मचारी के साथ हुए विवाद में ढाबा संचालक समेत आठ नामजद

Tue, 23 Mar 2021 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Eight named including dhaba operator in dispute with CIA employee
रुपया चौक के पास रविवार रात में ढाबे पर खाने के बिल को लेकर हुए विवाद में सीआईए में तैनात सिपाही जितेंद्र को पीटने और 12 हजार रुपये छीनने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने ढाबा संचालक सहित आठ लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन

हिसार के निजी अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में सीआईए कर्मी जितेंद्र ने बताया कि रविवार रात को वह अपने दोस्त दोस्त के साथ ढाबे पर खाना खाने गया था। इस दौरान उन्होंने ढाबा मालिक से खाना मांगा तो कारिंदों ने उनको डिस्पोजल में खाना दिया। उन्होंने खाना स्टील के बर्तन में मांगा। दोनों कार में बैठकर खाना खाने लगे। तभी ढाबा मालिक विकास का भाई विशाल शराब के नशे में वहां आया और उसने कहा कि ढाबा बंद करना है, इसलिए जल्दी बर्तन दे दो। उन्होंने कहा कि जल्द ही खाना खाकर बर्तन दे देंगे। उन्होंने बर्तन व बिल के रूप में 500 रुपये देकर वापस जाने के लिए गाड़ी मोड़ते हुए बाकी के पैसे मांगे तो सैनी मोहल्ला निवासी विशाल, विकास, गुप्ता कॉलोनी निवासी नवीन, अपराही मोहल्ला निवासी सुनील, ढाबे का कारिंदा श्रवण, अजय, निखिल व शिव ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद कार के शीशे तोड़ दिए। घायलों को शहर थाना पुलिस की सहायता से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर सिपाही जितेंद्र की गंभीर हालात को देखते हुए रेफर कर दिया गया। जांच अधिकारी एसआई श्रीकृष्ण ने बताया कि पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले उक्त आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिर में लगाने पड़े 35 टांके
शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार के अनुसार जितेंद्र की हालत में सुधार है, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल है। उसके सिर में 35 टांके लगे हैं। अभी अस्पताल में ही उसका इलाज चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के प्रयास जारी
सिपाही जितेंद्र पर जानलेवा हमला करने के आरोप में आठ लोगों को नामजद किया गया है। अभी आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। डॉ. सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed