फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Earring snatched from woman's ear in Shiv Colony.

Jind News: शिव कॉलोनी में महिला के कान से बाली छीनी

Mon, 12 Oct 2026 02:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Earring snatched from woman's ear in Shiv Colony.
जींद। गोहाना रोड स्थित बस स्टॉप पर बैठी शिव कॉलोनी निवासी दर्शन देवी (70 ) के कान से सोने की बाली छीनकर युवक भाग गया। इससे पहले गांधीनगर, रामबीर कॉलोनी और गांव कर्मगढ़ में भी महिलाओं को निशाना बनाया जा चुका है। दर्शन देवी ने एफआईआर में बताया कि 10 अक्तूबर को वह रोजाना की तरह सुबह सैर के लिए गई थीं। इसके बाद वह गोहाना रोड स्थित बस स्टॉप पर जाकर बैठ गई। वहां पहले से एक युवक बैठा हुआ था। आरोप है कि मौका देखकर युवक ने उसके कान में पहनी सोने की बाली खींच ली और पुराना बस स्टैंड की तरफ रजवाहा रोड से भाग गया। एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि छीना-झपटी की घटनाओं को लेकर पुलिस गंभीर है। थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को लगातार गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हुए हैं। वहीं छीना-झपटी करने वाले आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed