{"_id":"61be2b8cdca3a87f272ba02b","slug":"earlier-the-fare-for-gohana-was-rs-45-now-it-is-55-jind-news-rtk6331404143","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहाना के लिए पहले लगता था 45 रुपये किराया, अब 55 हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना के लिए पहले लगता था 45 रुपये किराया, अब 55 हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। भिवानी रूट पर बास गांव के बाद अब गोहाना रूट पर लुधाना के पास टोल शनिवार से शुरू हो गया है। ऐेसे में गोहाना रूट पर भी किराया बढ़ाया गया है। टोल रेट के आधार पर अब जींद से गोहाना तक का किराया 53 रुपये बनता है, लेकिन राउंड फिगर के आधार पर यात्रियों से 55 रुपये किराया लिया जा रहा है।
राउंड फिगर के आधार पर अब यात्रियों को जींद से पिंडारा के लिए पांच रुपये, सिंधवीखेड़ा के लिए दस रुपये, निडानी व निडाना के लिए 15 रुपये, ललितखेड़ा के लिए 20 रुपये, लुदाना के लिए 25 रुपये, भंभेवा के लिए 30 रुपये, खेड़ा खेड़ी के लिए 35 रुपये, बुटाना के लिए 40 रुपये व गोहाना के लिए 55 रुपये किराया किया गया है। वहीं वापसी में गोहाना से बुटाना के लिए 15 रुपये, खेड़ाखेड़ी के लिए 20 रुपये, भंभेवा के लिए 25 रुपये, लुदाना के लिए 30 रुपये, ललितखेड़ा के लिए 35 रुपये, निडाना व निडानी के लिए 40 रुपये, सिंधवीखेड़ा के लिए 45 रुपये, पिंडारा के लिए 50 रुपये व जींद के लिए 55 रुपये किराया किया गया है।
---
गोहाना रूट पर होता है 18 निजी बसों का परिचालन
गोहाना रूट पर 18 निजी व नौ रोडवेज बसों का परिचालन होता है। इसमें दिनभर में 1200 से अधिक यात्री सफर करते हैं। ऐसे में किराया बढ़ने पर यात्रियों पर बोझ बढ़ा है। ऐसे में गोहाना रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को निर्धारित स्थान पर जाने के लिए पहले की अपेक्षा ज्यादा किराया देना होगा।
विज्ञापन
वर्जन
लुदाना गंाव के पास लगा टोल प्लाजा शुरू हो गया है। ऐसे में गोहाना रूट पर किराया बढ़ गया है। गोहाना रूट पर पर्याप्त संख्या में बसों का परिचालन हो रहा है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी बसों को लेकर नहीं आने दी जाएगी। रोडवेज अधिकारियों का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जाए।
- गुलाब सिंह दूहन, रोडवेज जीएम जींद डिपो