फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Duty of doctors working in the field will be changed

फील्ड में काम करने वाले चिकित्सकों की बदली जाएगी ड्यूटी

Thu, 16 Sep 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Duty of doctors working in the field will be changed
नए सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया का स्वागत करते और डॉ. मनजीत सिंह को विदाई देते चिकित्सक। संवाद - फोटो : Jind
नए सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने बुधवार को नागरिक अस्पताल में अपना कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने सबसे पहले चिकित्सक अधिकारियों की बैठक ली और टीकाकरण तथा कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रमुखता से इन दोनों कार्यों की तरफ सभी चिकित्सा अधिकारी ध्यान दें।
विज्ञापन

बता दें कि डॉ. मनजीत सिंह का जींद से सिरसा के नागरिक अस्पताल में पीएमओ के पद पर तबादला हो गया है। उनके पास सिविल सर्जन तथा पीएमओ का कार्यभार था। डॉ. जेएस पूनिया ने सिविल सर्जन तथा डॉ. अनिल बिरला ने जींद में पीएमओ के रूप में ज्वाइन किया है। दोनों ही अधिकारियों ने चिकित्सकों को टीकाकरण और कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए डॉ. जेएस पूनिया ने अपनी पूरी योजना भी चिकित्सकों के सामने रखी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीएचसी व पीएचसी स्तर पर भी कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग शुरू की जाएगी। इसके अलावा मोबाइल टीमों की संख्या बढ़ाकर जगह-जगह शिविर लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा सकें। इसके अलावा फील्ड में काम करने वाले चिकित्सकों की ड्यूटी भी बदली जाएगी। उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। डॉ. पूनिया ने आते ही आउटसोर्स एजेंसी के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की तथा कर्मचारियों की सैलरी समय पर देने के निर्देश दिए। वहीं डॉ. मनजीत सिंह को नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने विदाई पार्टी दी। डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि अस्पताल के चिकित्सकों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों का भी उन्हें काफी सहयोग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

1400 टेस्ट प्रतिदिन का रखा लक्ष्य
डॉ. जेएस पूनिया को चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल औसतन जिले में 800 सैंपल कोरोना जांच के लिए लिए जाते हैं। इसके अलावा औसतन तीन हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जाती है। उन्होंने 1400 लोगों के प्रतिदिन सैंपल करने व पांच हजार लोगों को प्रतिदिन वैक्सीन लगाने का लक्ष्य चिकित्सा अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed