फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dushyant did not consider him and devi lal as grandfather : OP Chotala

दुष्यंत ने उन्हें और देवीलाल को नहीं माना दादा ः ओपी चौटाला

Mon, 06 Jan 2020 08:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Dushyant did not consider him and devi lal as grandfather : OP Chotala
जाट धर्मशाला में पहुंचे इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला। - फोटो : Jind
भाजपा सरकार निक्कमी और नालायक सरकार होने के साथ यह आमजन की विरोधी है। ये बात इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला पार्टी संगठन की मजबूती के लिए जींद में हुए हुए जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने उन्हें और स्व. देवीलाल को दादा नहीं माना। दुष्यंत गौतम जैसे लोगों को दादा बनाया था, अब वह दादा उनके विरोध में खड़ा हो गया है। गौतम जैसे लोग जो चौधरी छोटूराम और स्व. देवीलाल को गालियां देते हैं उन लोगों से हाथ मिलाने का क्या हश्र होगा यह आगे पता चलेगा। इन लोगों के कारण आज जजपा बिखर रही है। एक सवाल पर ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि राजनीति में परिवार ही सब कुछ नहीं होता। राजनीति में आकर राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की सोच रखने वाले लोग आगे बढ़ते हैं। उनके संगठन इनेलो ने सदैव देश और प्रदेश के लोगों के हितों के लिए काम किया है। भविष्य में भी इनेलो के कार्यकर्ता हर घर जाकर व दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं को इनेलो की जन हितकारी नीतियों के बारे में बताकर पार्टी संगठन में शामिल करेंगे। आगामी चुनाव में प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी। इस अवसर पर इनेलो के जिला प्रधान रामफल कुंडू, अमित निडानी, बलवान कुंडू, सुमित मलिक निडानी, भूपेंद्र जुलानी, अनिरुद्ध खटकड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश में कभी भी हो सकता है मध्यवर्ती चुनाव
इनेलो सुप्रीमो ने कार्यकर्ताओं को मध्यवर्ती चुनाव के लिए भी तैयार रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार कभी भी गिर सकती है। यह लंबे समय तक चलने वाली नहीं है, इसलिए सभी कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए काम करें ताकि आगामी चुनाव में इनेलो की सरकार बनाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी सजा पूरी, नहीं छोड़ रही सरकार
ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि जेल के नियमों के अनुसार उनकी सजा पूरी हो चुकी है, लेकिन सरकार जान बूझकर उन्हें रिहा नहीं कर रही। इस पर एक कार्यकर्ता ने कहा कि सरकार आपसे डरती है। इस पर चौटाला ने कहा कि सरकार के मन में डर बरकरार रखने के लिए संगठन को मजबूत रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed