फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dushyant Chautala raised questions over the BJP government's law and order situation.

मक्खी मरने पर भी बयान देने वाले सैनी अब चुप क्यों : दुष्यंत चौटाला

Fri, 24 Apr 2026 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dushyant Chautala raised questions over the BJP government's law and order situation.
24जेएनडी27: पार्टी कार्यकर्ताओं को हिसार में हुए विवाद के बारे में जानकारी देते हुए पूर्व उपमुख
जींद। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी का माहौल बनता जा रहा है और असामाजिक तत्व खुलेआम घूम रहे हैं। छोटी-छोटी घटनाओं पर पुलिस की भारी फोर्स तैनात कर दी जाती है।
विज्ञापन

सीआईए से हुए विवाद पर दुष्यंत चौटाला ने सीएम सैनी पर तंज कसा। उन्होंने कहा, हरियाणा में अगर मक्खी भी मर जाए तो मुख्यमंत्री बड़े-बड़े बयान दे देते हैं लेकिन अब चुप्पी क्यों साध रखी है।
विज्ञापन

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में विवाद के बाद पहली बार शुक्रवार को जींद पार्टी जिला कार्यालय पहुंचे दुष्यंत चौटाला कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को 27 अप्रैल को हिसार में आयोजित महापंचायत का न्योता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आखिर पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश क्यों नहीं दिए जा रहे। दुष्यंत चौटाला ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई व्यक्तिगत नहीं बल्कि व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि वह किसी इंस्पेक्टर या अधिकारी से टकराने की राजनीति नहीं करते बल्कि प्रदेश में पुलिस के रूप में बैठे गुंडों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पंजाब एंड हरियाणा हाइकोर्ट ने उनकी याचिका पर संज्ञान लेते हुए स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने हिसार के पुलिस अधीक्षक को 30 अप्रैल से पहले व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने के निर्देश दिए हैं और अगली सुनवाई की तारीख 30 अप्रैल निर्धारित की है।
याचिका के एक हिस्से में पुलिस के खिलाफ सीधे मुकदमा दर्ज करने की मांग को अदालत ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि इसके लिए निचली अदालत का दरवाजा खटखटाया जा सकता है।
लोगों को डराने-धमकाने का माहौल बनाया जा रहा
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देवीलाल ने जिस हरियाणा की परिकल्पना की थी, उसमें सभी को अधिकार और सम्मान मिले लेकिन वर्तमान में लोगों को डराने-धमकाने का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने किसान नेता राकेश टिकैत के बयान और दिग्विजय चौटाला की गांवों में बैठकों का जिक्र करते हुए कहा कि जनता इस लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। अरविंद केजरीवाल से मुलाकात को उन्होंने सामान्य राजनीतिक प्रक्रिया बताया।

सीआईए को सिविल वर्दी में गन लेकर चलने का अधिकार नहीं
सीआईए से हुए विवाद पर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सीएम पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह सब सीएम के इशारों पर हो रहा है। मामले में मुख्यमंत्री ने एक शब्द भी नहीं बोले। सीआईए को काले शीशे व सिविल वर्दी में गन लेकर चलने का कानूनी अधिकार नहीं है। अब उनकी लड़ाई प्रदेश में पुलिस की गुंडागर्दी के खिलाफ है। इसमें प्रदेश के हर व्यक्ति के सहयोग की जरूरत है। क्योंकि सीआईए के गुंडे गन प्वाइंट पर रात को घरों में घुसकर छोटे बच्चों, महिलाओं के सामने सामान्य लोगोंं को उठाकर प्रताड़ित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed