फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   During the cremation, a young man who went to put wood on the pyre was beaten up

दाह संस्कार के दौरान चिता पर लकड़ी डालने गए युवक से मारपीट

Sun, 10 Oct 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
During the cremation, a young man who went to put wood on the pyre was beaten up
जींद। कैरखेड़ी गांव के श्मशान घाट में दाह संस्कार के दौरान चिता पर लकड़ी डालने गए एक युवक के साथ मारपीट की गई। सदर थाना पुलिस ने युवक से मारपीट करने, जातिसूचक गालियां देने और लाठी-डंडों से पीटने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने नौ नामजद और 10 अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कैरखेड़ी गांव निवासी अजय ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह अक्तूबर को उसके पड़ोस में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके चलते श्मशान घाट में जाकर उसने चिता में लकड़ी डाल दी। तभी मृतक के परिजन पोलू, सुरेंद्र व सचिन ने एतराज करते हुए उसे जातिसूचक गाली दी। इसके साथ ही उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह बड़ी मुश्किल से उनके चंगुल से छूटकर एक मकान में जाकर छिप गया। उसके बाद पोलू, सुरेंद्र, सचिन, अमरदीप, चीना, सुमित, दीपक, मुकेश, संदीप और 10 अन्य युवकों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। बचाव के लिए शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसको हमलावरों से छुड़ाया। जहां से परिजनों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेेफर कर दिया। जांच अधिकारी एएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पोलू, सुरेंद्र, सचिन, अमरदीप, चीना, सुमित, दीपक, मुकेश और संदीप को नामजद करते हुए 10 अन्य के खिलाफ जातिसूचक गाली देने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed