फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Due to domestic dispute, woman did high voltage drama in SP office

घरेलू विवाद के चलते महिला ने एसपी कार्यालय में किया हाई वोल्टेज ड्रामा

Fri, 17 Dec 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Due to domestic dispute, woman did high voltage drama in SP office
जींद। घरेलू विवाद के चलते वीरवार सुबह एक महिला ने एसपी कार्यालय में हाई वोल्टेज ड्रामा किया। महिला ने कहा कि उसका पति पुलिस में कार्यरत है, ऐसे में पुलिस उसका ही साथ दे रही है। महिला के अनुसार, उसने करीब छह साल पहले प्रेम विवाह किया था, अब उसके ससुराल पक्ष के लोग व उसका पति उसे तलाक के लिए मजबूर कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि महिला थाना पुलिस ने दोनों को समझा दिया। इसके बाद दोनों घर चले गए।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय पहुंची उत्तरप्रदेश के जिला एटा निवासी महिला ने बताया कि 2012 में दिल्ली में ट्रेडफेयर के दौरान वह जींद के युवक के संपर्क में आई थी। इसके बाद उनका मिलना-जुलना चलता रहा। 2015 में दोनों ने पंचकूला में प्रेम विवाह कर लिया और साथ रहने लगे और उनको एक बेटा पैदा हुआ जो अब पांच वर्ष का है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति अब किसी और महिला से शादी करना चाहता है। उसको तलाक देने के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहा है। उसने कहा कि उसका पति बेटे को भी अपने साथ ले गया है। इसके लिए महिला ने हाईकोर्ट में कस्टडी की याचिका डाली। वहीं पति ने तलाक की याचिका जिला कोर्ट में डाल रखी है। बुधवार को महिला अपने ससुराल पहुंची तो वहां पर विवाद हो गया। इसके बाद ससुराल के लोगों ने डायल 112 को कॉल कर इसकी सूचना दी। जिस पर पुलिस महिला को साथ ले गई। महिला थाना प्रभारी गीता ने बताया कि पति पत्नी के बीच आपसी विवाद था। समझाने के बाद पति अपनी पत्नी को साथ ले गया।
विज्ञापन

बॉक्स
कई-कई दिन बाहर रहती है पत्नी
वहीं महिला के पति ने बताया कि वह कैथल सीआईए में तैनात है। उसने पत्नी के लिए पानीपत पुलिस लाइन में क्वार्टर अलाट करवाया हुआ है। वह वहां रहती है। इसी बीच उसकी पत्नी ने कुछ समय पहले हाईकोर्ट में बेटे को अपने पास लेने व खर्च का केस डाल दिया। इसके बाद उसने जिला अदालत में तलाक का केस किया है। पति के अनुसार पत्नी उसे परेशान करती है। कई-कई दिन बिना बताए घर से बाहर रहती है। यहां तक कि उससे यदि पूछा जाता है तो भी वह कुछ नहीं बताती। इस दौरान बेटे को भी साथ ले जाती है। उसकी इन्हीं हरकतों से वह परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
डायल 112 पर फोन आया था। इस पर महिला को जींद लाया गया। महिला व उसके ससुराल पक्ष के लोगों दोनों ही पक्षों द्वारा लड़ाई झगड़े के आरोप लगाए हैं। इस पर दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके बाद दोनों को घर भेज दिया गया।
- गीता देवी, महिला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed