फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drug addiction is being sold openly in the city, video viral

जींद में खुलेआम बिक रही हैं नशे की दवा, युवक ने बनाया वीडियो, वायरल कर खोली पोल

Fri, 07 Feb 2020 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद ( हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 07 Feb 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
drug addiction is being sold openly in the city, video viral
दवा की शीशी दिखाता ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला

गत दिनों डीसी कार्यालय की एक कर्मचारी द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो वायरल करने वाले सुनील कपूर ने गुरुवार को फिर सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला है। इसमें दावा किया जा रहा है कि शहर में सफीदों रोड पर नए बाईपास चौक के पास खुले आम प्रतिबंधित दवा बेची जा रही है। हालांकि वीडियो में दवा विक्रेता दवा की दो बोतल देते हुए दिख रहा है। साथ ही 100 रुपये अंकित मूल्य वाली यह दवा 210 रुपये में बेची जा रही है। बहरहाल इसकी शिकायत वीडियो के साथ सुनील कपूर ने पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को दे दी है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो मंगलवार शाम को बनाया गया है। इसमें दिखाया गया कि दो लोग बाइक पर सवार होकर दवा लेने जाते हैं। सफीदों रोड पर नए बाईपास चौक के पास स्थित एक दुकान पर यह लोग जाते ही दवा का नाम लेकर मांगते हैं तो काउंटर पर बैठा बुजुर्ग व्यक्ति एक थैली निकालकर दुकान पर मौजूद दूसरे लड़के को देता है। हालांकि लड़का थैली ही देने का प्रयास करता है, लेकिन दवा लेने वाले युवक दवा की बोतल बाहर निकालते हैं।
विज्ञापन


इसके बारे में बात करते हैं। दो बोतल के बदले 500 रुपये दिए हैं, जिसमें वह काउंट पर बैठे व्यक्ति को 80 रुपये वापस देने की बात कहता है। इस दौरान ग्राहक व दुकानदार के बीच बात भी होती है कि माल सही है या नहीं। इस पर दुकानदार कहता है कि कोडिन की मात्रा पूरी है और माल की पूरी गारंटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलता है दो बोतल का सेट
वीडियो वायरल करने वाले सुनील कपूर के अनुसार दुकान पर दो बोतल का ही सेट मिलता है। इसके लिए दुकानदार को बोलना पड़ता है, ‘दो दे दो’ इस पर यह दवा मिल जाती है।

फोन नंबर से चलता है धंधा
वीडियो वायरल करने वाले सुनील कपूर के अनुसार यह धंधा फोन नंबर पर चलता है। दवा से नशा करने वालों को दुकान से एक खास नंबर दिया गया है। इस पर कॉल करने के बाद दस से 15 मिनट का समय दिया जाता है। जैसे ही व्यक्ति दुकान पर पहुंचता है, दवा दे दी जाती है।

50 से अधिक ग्राहक

सुनील कपूर के अनुसार यह वीडियो दुकान के एक नियमित ग्राहक द्वारा ही बनाई गई है। इस दुकान पर प्रतिदिन करीब 50 से अधिक लोग यह दवा लेते हैं। सभी को दो-दो बोतल ही दी जाती हैं।


जांच के दौरान नहीं मिला केमिस्ट
वहीं यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के औषधि नियंत्रक मनदीप मान पुलिस के साथ गुरुवार को दुकान पर जांच के लिए पहुंचे। हालांकि दुकान में कोई भी प्रतिबंधित या नशे की दवा नहीं मिली, लेकिन कई सारी खामियां मिली। यहां तक कि दुकान पर केमिस्ट तक नहीं मिला। इस पर जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार इस दौरान दुकान के बिल में भी कुछ खामियां मिली हैं।
 

बेची जा सकती है दवा
वहीं स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार इस दवा में कोडिन है, जो नशे के लिए प्रयोग की जाती है। कोडिन युक्त दवा बेची जा सकती है, लेकिन चिकित्सक की सिफारिश पर ही दवा दी जा सकती है। साथ ही दवा का पूरा रिकॉर्ड भी रखना पड़ता है। कितनी मात्रा आई, कितनी बेची व कितना स्टॉक है। इस दुकान में
 

यह मामला संज्ञान में आया है। शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर मामला औषधी नियंत्रक को सौंप दिया गया है। वही मामले की जांच करेंगे। -डॉ. जयभगवान जटान, सिविल सर्जन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed