{"_id":"61350eaf8ebc3eb796117cb4","slug":"drinking-water-supply-disrupted-in-narwana-for-three-days-anger-among-people-jind-news-rtk623074433","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से नरवाना में पेयजल आपूर्ति बाधित, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से नरवाना में पेयजल आपूर्ति बाधित, लोगों में रोष
विज्ञापन
अपौलो चौक के पास वाल्व को ठीक करते जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपोलो चौक के पास वाल्व फटने से तीन दिन से शहर के 90 प्रतिशत क्षेत्र में पेयजल सप्लाई बाधित है। इससे लोगों में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के प्रति रोष बना हुआ है।
उनका कहना है कि गर्मी में पेयजल की किल्लत के चलते हर काम बाधित हो रहे हैं। खाना बनाने से लेकर नहाने के लिए पर्याप्त जल नहीं है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लोगों की समस्या के समाधान की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं हैं। पुराने जलघर से होने वाली सप्लाई ठप होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गुरथली स्थित जलघर से शहर की 10 प्रतिशत आबादी को पेयजल सप्लाई हो रहा है। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। लोगों ने कहा कि पेयजल नहीं होने के कारण बच्चों, बुुजुर्गों व महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। लोगों के हित के लिए चाहिए कि जल्द से जल्द वाल्व ठीक किया जाए, जिससे समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
वाल्व को किया जा रहा है ठीक
अपोलो चौक के पास वाल्व खराब हो गया था। इस कारण शहर में पेयजल की सप्लाई बाधित है। कर्मचारियों को भेजकर वाल्व ठीक करवाया जा रहा है। जल्द ही वाल्व ठीक करवा दिया जाएगा। इसके बाद लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सतीश कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।