फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Drinking water samples taken in Jind and Narwana

Jind News: जींद और नरवाना में लिए पेयजल के सैंपल

Wed, 19 Jun 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 19 Jun 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Drinking water samples taken in Jind and Narwana
18जेएनडी01: रणधीर मताना व अन्य कर्मी मकान में पेयजल की जांच करते हुए।
जींद। शहर के हर घर तक स्वच्छ व गुणवत्तायुक्त जल पहुंचाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने पेयजल की जांच शुरू की है। अमृत 2.0 योजना के तहत मंगलवार को जींद और नरवाना शहर में स्वयं सहायता समूह के अमृत मित्रों ने 15-15 पेयजल सैंपल लेने के अलावा लीकेज व अस्वच्छ कनेक्शन वेरिफाई किए।
विज्ञापन

जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने स्वयं सहायता समूह के कार्यों का निरीक्षण करने के दौरान उपभोक्ताओं से कहा कि अगर कहीं पर पेयजल की दिक्कत है तो वह विभाग के कर्मियों व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। अमृत मित्र पेयजल सैंपल एकत्रित करने, उनका रिकार्ड ऑनलाइन करने, लीकेज व अस्वच्छ कनेक्शन वेरिफाई करने व उन्हें शिकायत निवारण की साइट पर अपलोड करने का वीडियो बनाकर उपभोक्ताओं को दिखाया।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहर में गुणवत्तायुक्त पेयजल पहुंचाने के लिए अमृत 2.0 योजना के तहत दो महीने पहले जींद व नरवाना शहर में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को अमृत मित्र लगाया था। इन अमृत मित्रों को प्रत्येक शहर से प्रतिदिन 15-15 पेयजल सैंपल एकत्रित करके लैब में जमा करने होते हैं। इसके अलावा स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए लीकेज व अस्वच्छ कनेक्शन की तलाश करके विभाग की शिकायत निवारण साइट पर अपलोड करने होते हैं, ताकि कनिष्ठ अभियंता लीकेज को ठीक करवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन इस कार्य के कारण जहां पेयजल संरक्षण व गुणवत्तायुक्त पेयजल आपूर्ति के कार्य को बढ़ावा मिला है, वहीं विभाग पर उपभोक्ताओं का विश्वास भी दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आमजन को चाहिए कि वह अपनी जरूरत के मुताबिक ही पेयजल का उपयोग करें। पेयजल व सीवरेज से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 18001805678 पर कॉल करें। -रणधीर मताना, जिला सलाहकार, जनस्वास्थ्य विभाग।

18जेएनडी01: रणधीर मताना व अन्य कर्मी मकान में पेयजल की जांच करते हुए।

18जेएनडी01: रणधीर मताना व अन्य कर्मी मकान में पेयजल की जांच करते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed