फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Drinking water crisis deepens in village kal' villagers shouted slogans

गांव कालवा में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीणों की नारेबाजी

Sun, 05 Jan 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in village kal' villagers shouted slogans
पानी के बिना सूखे जल घर में क्रिकेट खेलते बच्चे। - फोटो : Jind
पेयजल संकट को लेकर कालवा गांव के लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया। ग्रामीण परमजीत पंच, राजकुमार पंच, हवा सिंह, प्रमा पंडित, सतीश सैनी, नरेश, अनिल, जोगेंद्र, सत्यनारायण पंडित व राममेहर ने बताया कि गांव में काफी दिनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। गांव के जल घर के टैंक भी सूखे पड़े हुए हैं। जलघर की लगभग 50 बाल्व भी खराब पड़ी हुई है। गांव के पंच परमजीत कुंडू ने बताया कि गांव में जलघर के दो टैंक बने हुए हैं जो पानी नहीं होने के चलते कई महीनों से सूखे पड़े हैं। जलघर के पेयजल के लिए बिछाई गई पाइप लाइन भी टूटी हुई है।
विज्ञापन

परमजीत ने बताया कि अधिकारी भी उनके फोन तक नहीं उठा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ रोष बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना था कि यदि विभाग ने जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया तो बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी जन स्वास्थ्य विभाग की होगी। ग्रामीणों ने प्रशासन को पांच दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

सफाई के लिए सुखवाए गए हैं जलघर : जेई जसबीर
जन स्वास्थ्य विभाग के जेई जसबीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गांव के जलघर की सफाई के लिए जलघर को सुखाया गया है, ताकि जलघर के टैंकों की तरह से सफाई करवाई जा सके। जसबीर ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed