फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dr. Kanwal Kishor receives Indo-Global Education Excellence Award

डॉ. कंवल किशोर को मिला इंडो-ग्लोबल एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड

Sat, 18 Jun 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dr. Kanwal Kishor receives Indo-Global Education Excellence Award
जुलाना। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहगढ़ के हिंदी प्राध्यापक डॉ. कंवल किशोर को इंडो-ग्लोबल एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड-2022 से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डॉ. कंवल किशोर को यह सम्मान ‘इंटरनेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (आईसीईआरटी)’ व ‘हिमालयन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, काठमांडू की ओर से प्रदान किया गया। वर्तमान में शिवाजी कॉलोनी रोहतक निवासी डॉ. कंवल किशोर मूल रूप से गांव देवरड़, जींद के रहने वाले हैं। शिक्षा, शोध व साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए डॉ. कंवल किशोर को यह सम्मान समारोह के मुख्यातिथि शिक्षाविद् डीआर श्रेष्ठ, आईसीईआरटी के चेयरमैन डॉ. एस.के. सिंहमार, महासचिव डॉ. संदीप सिहाग और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एजुकेशन डॉ. नवनीत कौर ने नवाजा। इससे पहले ‘इंडो/ग्लोबल बहु-विषयक संगोष्ठी’ का भी आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में भी डॉ. कंवल किशोर ने ‘कोविड-19 का शिक्षा पर प्रभाव’ विषय पर शोध पत्र भी प्रस्तुत किया। इससे पहले भी डॉ. कंवल किशोर को अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका अक्षर वार्ता से ‘अवगत अवॉर्ड’, आईसीईआरटी से ‘यूथ आईकॉन अवॉर्ड’, ‘चाणक्य अवॉर्ड’ और ‘शिक्षा रत्न अवॉर्ड’ सहित विभिन्न संस्थाओं से सम्मान मिल चुके हैं। उनकी शैक्षिक उपलब्धियों को देखते हुए आईसीईआरटी ने उन्हें आजीवन सदस्यता भी प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed