फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Doctors should also take active part in treatment and prevention of cancer patients

Jind News: कैंसर मरीजों का इलाज व रोकथाम में भी सक्रिय भागीदारी करें चिकित्सक

Tue, 09 Sep 2025 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Doctors should also take active part in treatment and prevention of cancer patients
पीजीआई में चल रहे कैंसर एवं कीमोथेरेपी से संबंधित प्रशिक्षण ​शिविर के समापन अवसर पर प्रतिभागियो
रोहतक। प्रदेश के सात जिलों सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, जींद, हिसार और भिवानी के 12 मेडिकल ऑफिसर को कैंसर और कीमोथेरेपी से संबंधित दो महीने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण प्रत्येक जिला अस्पताल में डे-केयर कैंसर सेंटर शुरू करने की पहल का हिस्सा था।
विज्ञापन

पीजीआई निदेशक डॉ. एसके सिंगल ने कहा कि प्रशिक्षित डॉक्टर न केवल कैंसर मरीजों का इलाज करें बल्कि कैंसर की रोकथाम और स्क्रीनिंग कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी करें।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम 10 जुलाई से 9 सितंबर 2025 तक पीजीआई के कैंसर विभाग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर डॉ. सुधीर अत्री थे। रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों ने वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अशोक चौहान के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अभिषेक सोनी को इसके लिए विशेष रूप से नियुक्त किया गया था। प्रशिक्षण के समापन पर पीजीआई के निदेशक डॉ. एसके सिंगल, डॉ. अशोक चौहान और रोहतक के सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंदर आर्य ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

डॉ. अशोक चौहान ने उन्हें किसी भी समस्या के लिए कैंसर विशेषज्ञों से तुरंत संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कैंसर का इलाज मरीजों को उनके नजदीकी जिला अस्पतालों में ही उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed