फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Diwali nears, farmers' night in Mandi

दिवाली नजदीक, मंडी में बीत रही किसानों की रात

Mon, 01 Nov 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Diwali nears, farmers' night in Mandi
मंडी में फड़ पर डाला गया पीआर धान। संवाद - फोटो : Jind
उचाना। पीआर धान की आवक और खरीद बेशक इस साल अधिक हो चुकी हो, लेकिन खरीदने की प्रक्रिया धीमी होने के चलते किसान व आढ़ती परेशान हैं। उनका कहना है कि कछुआ चाल से खरीद हो रही है। यहां पर एफसीआई द्वारा एक लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन

अब भी 40 हजार क्विंटल से अधिक पीआर मंडी में है, जिसकी खरीद होनी है। मंडी में ही किसानों की रात धान की रखवाली के लिए बीत रही है। इस बार पीआर धान की बिजाई अधिक होने के चलते आवक अधिक है। किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि किसान व आढ़तियों ने कहा कि सोमवार को पीआर धान की खरीद नहीं हुई है। जबकि दिवाली का पर्व नजदीक है। मंडी में किसान रात बीता रहे हैं। मंगलवार को अगर खरीद नहीं हुई तो आढ़तियों व किसानों के साथ वह मंडी में प्रदर्शन करेंगे। ऐसे ही चलता रहा तो खरीद नहीं होने पर काली दिवाली मनाने का फैसला भी ले सकते हैं। मंडी में पक्का मोर्चा लगाने को भी किसान मजबूर होंगे। इसलिए प्रशासन मंगलवार को खरीद प्रक्रिया शुरू करवाए। आढ़ती जयभगवान, कुलदीप, दयानंद, सुरेश, कृष्ण व संजय ने कहा कि इस बार पीआर धान की आवक अधिक है। बिजाई अधिक होने के चलते इस बार मंडी में पीआर अधिक आ रहा है। सोमवार को खरीद नहीं हुई। आढ़ती व किसान मार्केट कमेटी कार्यालय में जाकर इस बारे में जानकारी लेते रहे, लेकिन खरीद नहीं हुई। एसडीएम डॉ. राजेश कोथ ने बताया कि सोमवार को खरीद नहीं होने की जानकारी उन्हें मिली है। वह इस बारे में पता कर रहे हैं। किसानों को पीआर धान बेचने के लिए किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed