फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Disturbed by husband's relationship with other woman, wife swallows poison, death

पति के अन्य महिला के साथ संबंधों से परेशान होकर पत्नी ने निगला जहर, मौत

Sun, 22 Aug 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Disturbed by husband's relationship with other woman, wife swallows poison, death
शहर थाना के अंतर्गत आने वाली रडार मोहल्ला निवासी 38 वर्षीय महिला ने शनिवार देर रात दस बजे जहीले पदार्थ का सेवन कर लिया। रविवार को पीजीआई रोहतक में उपचार के उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शव को महिला के मायके पक्ष के लोग अपने गांव हरनामपुरा में ले गए और वहां पर अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर उसके पति सुंदरलाल, ससुर भीम, सास कृष्णा, देवर संदीप व एक अन्य महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतका ऊषा के भाई बलराज ने कहा कि उसकी बहन की शादी 2005 में रडार मोहल्ला सफीदों निवासी सुंदरलाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार पंचायतें भी हुई, लेकिन आरोपियों ने उसकी बहन को परेशान करना बंद नही किया। उसकी बहन के साथ मारपीट की जाती थी। उसकी बहन किसी तरह इस मारपीट व प्रताड़ना को सहन कर रही थी, लेकिन अब उसके पति सुंदरलाल का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध का मामला सामने आया। इस पर उसकी बहन ने एतराज किया तो सुंदरलाल ने इसको लेकर उसकी बहन को और अधिक परेशान करना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर उसकी बहन ने शनिवार रात को दस बजे जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे पहले नागरिक अस्पताल सफीदों में दाखिल करवाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। रविवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। डीएसपी साधुराम ने बताया कि महिला के पति सुंदरलाल, सुसर भीम, सास कृष्ण, देवर संदीप व एक अन्य युवती के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed