फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dispute settled between NAP chairperson and executive officer

Jind News: नप चेयरपर्सन और कार्यकारी अधिकारी के बीच निपटा विवाद

Sat, 04 Mar 2023 09:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 04 Mar 2023 09:37 AM IST
विज्ञापन
Dispute settled between NAP chairperson and executive officer
जींद। नगर परिषद चेयरपर्सन और कार्यकारी अधिकारी के बीच वीरवार को हुए विवाद के चलते देर रात दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल के आवास पर देर रात दोबारा हुई बैठक में दोनों का मनमुटाव दूर करवाया और समझौता करवा दिया। इसके बाद शहर थाना में दी गई शिकायतें दोनों पक्षों ने वापस ले ली।
विज्ञापन

समझौता करवाने के समय भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर भी शामिल रहे। शुक्रवार को कार्यालय में माहौल शांत नजर आया और चेयरपर्सन डा. अनुराधा सैनी व कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार अपने-अपने कार्यालय में बैठे रहे। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नगर परिषद कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने चेयरपर्सन तथा कार्यकारी अधिकारी से बात की।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर बाद चेयरपर्सन और कार्यकारी अधिकारी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस दौरान कार्यालय में चेयरपर्सन प्रतिनिधि गोबिंद सैनी, वाइस चेयरपर्सन रचना शर्मा सहित कई अन्य पार्षद भी मौजूद थे। उस समय विकास कार्यों के एस्टीमेट बनाने में देरी व अन्य चीजों को लेकर चेयरपर्सन व उनके प्रतिनिधि के साथ कार्यकारी अधिकारी की काफी कहासुनी हो गई थी। हंगामा होने पर कार्यालय का सारा स्टाफ भी वहां पहुंच गया। पार्षद जहां चेयरपर्सन के समर्थन में थे, वही स्टाफ कार्यकारी अधिकारी के समर्थन में उतर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी पहले तो स्टाफ के साथ सीधे शहर थाना में पहुंचे थे। उसके बाद जिला नगर आयुक्त के आवास पर गए। जहां चेयरपर्सन भी पहुंची। दोनों का पक्ष सुनते हुए जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल ने मामला निपटाने का प्रयास किया लेकिन सहमति नहीं बनी, जिसके बाद कार्यकारी अधिकारी ने शहर थाना में जाकर शिकायत दी। वहीं चेयरपर्सन की तरफ से भी पुलिस को शिकायत दी गई। मामला ज्यादा बढ़ता देख भाजपा संगठन सक्रिय हुआ। उसके बाद दोबारा वीरवार देर रात को जिला नगर आयुक्त के आवास पर बैठक हुई। जिसमें दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी। नगर परिषद चेयरपर्सन अनुराधा सैनी और कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि अब उनके बीच कोई मनमुटाव नहीं है। पुलिस थाने में जो शिकायतें दी गई थी उनको वापस ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed