फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Disabled voters and voters above 80 years of age will be able to vote from home.

Jind News: दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता घर से ही कर सकेंगे मतदान

Wed, 27 Mar 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 27 Mar 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Disabled voters and voters above 80 years of age will be able to vote from home.
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा आम चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव संपन्न कराने और आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना के लिए वचनबद्ध है। चुनाव की घोषणा की तिथि से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है और इसकी अधिसूचना 29 अप्रैल 2024 को जारी हो जाएगी। चुनावी प्रक्रिया के तहत छह मई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल सात मई को की जाएगी तथा उम्मीदवारों के लिए नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि नौ मई रहेगी। उन्होंने बताया कि 25 मई को मतदान होगा और चार जून 2024 को मतगणना होगी। छह जून 2024 चुनावी प्रक्रिया पूर्ण होने की तिथि है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर पीने का पानी, सुलभ शौचालय, रैंप इत्यादि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

80 वर्ष से अधिक आयु व दिव्यांग मतदाताओं से घर से ही मतदान कर पाएंगे

80 वर्ष से अधिक आयु व दिव्यांग मतदाताओं से घर से ही मतदान करने के लिए चुनाव कार्यालय की ओर से बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर फार्म भरवाए जाएंगे, उनकी सहमति देने के उपरांत ही मतदान की व्यवस्था के लिए टीम का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


चुनावी खर्च पर रहेगी कड़ी नजर

चुनावी खर्च पर भी कड़ी नजर रहेगी, इतना ही नहीं बैंकों से होने वाले लेन-देन पर भी निगरानी रखी जाएगी। पुलिस विभाग द्वारा लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्षता से संपन्न करवाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल के साथ-साथ सीआरपीएफ की टुकड़ी की तैनाती की जाएगी। पंजाब और अन्य जिलों के साथ लगने वाली सीमाओं पर नाके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड न्यूज को लेकर एमसीएमसी सुनिश्चित करे मॉनिटरिंग

जिले में मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी की ओर से पेड न्यूज आदि को लेकर मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है। डीसी ने मॉनिटरिंग सेल को निर्देश दिए हैं कि पारदर्शी रहकर समान रूप से पेड न्यूज की रिपोर्ट दें। चुनाव प्रक्रिया के दौरान मॉनिटरिंग सेल की कार्यप्रणाली सबसे अहम होती है। चुनाव के दौरान सेल के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बड़ी संजीदगी के साथ काम करने की जरूरत होती है। उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव के दौरान प्रत्येक समाचार पत्र सहित केबल चैनलों व अन्य न्यूज चेनलों पर कड़ी नजर रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed