फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Digging a pit on Panchayati land for drain, will get rid of water logging

नाले के लिए पंचायती जमीन पर गड्ढा खुदवाया, जलभराव से मिलेगी निजात

Thu, 07 Jul 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Digging a pit on Panchayati land for drain, will get rid of water logging
देवरड़ गांव में पहुंचा प्रशानिक अमला। - फोटो : Jind
जुलाना: देवरड़ गांव में बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था के लिए बुधवार को प्रशानिक अमला पहुंचा और ड्यूटी मजिस्ट्रेट प्रतीक कुमार की देखरेख में शांतिपूर्वक कार्य हुआ। देवरड़ गांव में निकासी व्यवस्था न होने की शिकायत कई बार ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से भी की। गांव में निकासी व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर जलभराव हो जाता था। जिससे सड़क में बड़े बड़े गड्ढे बने हुए थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने निकासी व्यवस्था के लिए नाले तो बनवा दिए थे, लेकिन पानी एकत्रित करने के लिए गड्ढा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा था। जहां पर गड्ढा खोदा जाना था वहां पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए थे। बुधवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रेणूका नांदल, नायब तहसीलदार व डयूटी मजिस्ट्रेट प्रतीक कुमार गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर नाले के लिए पंचायती जमीन पर गड्ढा खुदवाया।
विज्ञापन

वर्जन
देवरड़ गांव में निकासी व्यवस्था नही होने के कारण कई बार ग्रामीणों ने शिकायत दी। निकासी व्यवस्था के लिए गड्ढा खोदा गया है। अब निकासी व्यवस्था दुरुस्त होगी। गलियों और सड़कों पर पानी जमा नहीं होगा।
विज्ञापन

-रेणूका नांदल, बीडीपीओ जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed