फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dharna which was going on for four days in village Dhamtan Sahib in Jind ended

Jind: गांव धमतान साहिब में चार दिनों से चल रहा धरना हुआ खत्म, आज हुआ किसान के शव का अंतिम संस्कार

Sat, 18 Feb 2023 02:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 18 Feb 2023 02:53 PM IST
सार

जींद के गांव धमतान साहिब में चार दिनों से चल रहा धरना खत्म हो चुका है। डीसी मनोज कुमार ने कहा कि बिजली कर्मचारियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी तथा मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा। शनिवार को सुबह 11:00 बजे ग्रामीणों तथा प्रशासनिक कमेटी के बीच बातचीत हुई थी 1:00 बजे बातचीत खत्म हुई। 

विज्ञापन
Dharna which was going on for four days in village Dhamtan Sahib in Jind ended
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरवाना के धमतान साहिब गांव में चार दिन से शव रखकर जाम लगाकर बैठे ग्रामीणों व प्रशासन के बीच शनिवार दोपहर को बातचीत हुई। इसमें प्रशासन ने बिजली निगम के एसडीओ समेत सभी कर्मचारियों को तुरंत गिरफ्तार करने, परिवार को उचित मुआवजा देने तथा ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज मामलों को रद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को उठा लिया और अंतिम संस्कार करने के लिए ले गए।

विज्ञापन


चार दिन बाद होगा सुरेश के शव का अंतिम संस्कार, प्रशासन ने मानी ग्रामीणों की मांग
बताते चलें कि 13 फरवरी को बिजली निगम की टीम ने गांव धमतान साहिब में बिजली चोरी पकडऩे के लिए छापा मारा था। इसमें सुरेश के घर भी बिजली निगम की टीम गई थी। ग्रामीणों ने टीम पर हमला कर दिया था। इसमें एक एसडीओ तथा एक जेई घायल हो गए थे। पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर 15 ग्रामीणों को नामजद करते हुए 50 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


बिजली कर्मचारियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया
15 फरवरी को सुबह धमतान साहिब निवासी 50 वर्षीय सुरेश ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सुरेश ने बिजली निगम के कर्मचारियों की प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर एसडीओ, दो जेई, दो एएलएम, एक चालक तथा एक हेडकांस्टेबल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 फरवरी को शाम को ग्रामीणों ने शव को धमतान साहिब गांव के पास नरवाना-टोहाना मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया था और बिजली कर्मचारियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की थी। प्रशासन ने एक बार बातचीत भी की लेकिन कोई बात नहीं बनी। शुक्रवार को कई खापों के लोग भी धरना स्थल पर पहुंच गए थे और प्रशासन को शनिवार 12 बजे का अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि यदि सभी मांगें नहीं मानी तो वह रेलवे ट्रेक को जाम कर देंगे।


परिजनों को उचित मुआवजा भी देगा प्रशासन
शनिवार सुबह 11 बजे खुद डीसी डॉ. मनोज कुमार, एसडीएम अनिल दून, एएसपी रवि खुंडिया, कुलदीप सिंह ने ग्रामीणों से बातचीत की तथा आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके अलावा परिवार के लोगों को मुआवजा भी दिया जाएगा। ग्रामीणों पर दर्ज मामले वापस लिए जाएंगे। इसके बाद ग्रामीण मान गए और शव का अंतिम संस्कार करने के लिए ले गए। फिलहाल सड़क मार्ग पर लगा जाम खुल गया है। इससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed