फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   dharna, pti, reach congress leader randeep surjewala, jind

भर्ती में गड़बड़ी बताने वाले बोल रहे झूठ, सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ प्रक्रिया पर उठाए हैं सवाल : रणदीप सुरजेवाला

Sat, 04 Jul 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
dharna, pti, reach congress leader randeep surjewala, jind
हटाए गए शारीरिक शिक्षकों को संबोधित करते रणदीप सुरजेवाला। - फोटो : Jind
जींद। शारीरिक शिक्षकों का धरना शनिवार को 20वें दिन भी जारी रहा। धरने पर शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो लोग शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की बात कह हरे हैं, वे झूठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है कि भर्ती में कोई धांधली नहीं है। भर्ती प्रक्रिया पर कुछ सवाल उठे हैं। इससे साफ है कि चयनित शिक्षकों का कोई कसूर नहीं है। सुरजेवाला ने कहा कि यदि सरकार की मंशा 1983 शिक्षकों की नौकरी बचाने की होती तो इन्हें बचाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि यह सरकार उनकी नौकरी बहाल करती है तो ठीक है, नहीं तो कांग्रेस की सरकार बनने पर नौकरी बहाल की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को एक बिल का मसौदा भी सौंपा और कहा कि इस पर 46 विधायकों के हस्ताक्षर करवाने हैं। कांग्रेस के 31 विधायक हस्ताक्षर के लिए तैयार हैं। इसके लिए भूपेंद्र हुड्डा की भी हां है और कुमारी सैलजा की भी हां है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह सही है कि सुप्रीम कोर्ट ने शारीरिक शिक्षकों के खिलाफ फैसला दिया है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों के चयन में हेराफेरी की बात नहीं मानी है। प्रदेश सरकार ने उनके मामले में अपने हाथ पीछे खींच लिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में यह नहीं बताया कि यह पीटीआई शिक्षकों की अंतिम भर्ती है। इसके बाद भर्ती ही नहीं होनी। यदि यह बताया जाता तो सुप्रीम कोर्ट का फैसला कुछ और होता। साथ ही यह भी नहीं बताया गया कि इन शिक्षकों को हटाने से पीजीटी से टीजीटी शिक्षकों की पदोन्नति पर भी असर पड़ेगा। सुरजेवाला ने कहा कि यह सरकार ने सोची-समझी साजिश के तहत किया है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता पूनम चौहान, अंशुल सिंगला, लाजवंती ढिल्लो, दिनेश मिन्नी , पार्षद सुमेर पहलवान, अशोक मलिक, मयंक गर्ग, अजमेर मनोहरपुर, धर्मपाल प्रधान, कमल चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार नौकरी छीनने में लगी
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सरकार नौकरी छीनने में लगी है। सुबह उठते ही यह सोचा जाता है कि किन लोगों को हटना है। लॉकडाउन में भी करीब 2500 लोगों को हटाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 30 अध्यापक पूर्व सैनिक हैं। इनमें से गैलेंट्री अवॉर्ड प्राप्त, दिलबाग जाखड़ भी शामिल हैं। जाखड़ ने पूंछ में सात उग्रवादियों को मार गिराया था। 34 अध्यापक कैंसर, ब्रेन हैमरेज, हार्ट इत्यादि बीमारियों से ग्रस्त हैं। 39 शिक्षकों की तो मृत्यु तक हो चुकी है। इसके बावजूद सरकार उनको हक नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed