फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dharmveer Singh becomes president of the Retired Employees Association

Jind News: रिटायर्ड कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान बने धर्मवीर सिंह

Sun, 18 Oct 2026 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Dharmveer Singh becomes president of the Retired Employees Association
फोटो 17जेएनडी14-रिटायर्ड कर्मचारी व अधिकारी वेलफेयर एसोसिएशन के नए पदा​धिकारी। स्रोत सदस्य
नरवाना। रिटायर्ड कर्मचारी व अधिकारी वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक की चुनावी बैठक शनिवार को नेहरू पार्क में हुई। इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त अध्यापक रणजीत सिंह नैन ने की। जिला प्रधान किताब सिंह भनवाला और उपप्रधान जयनारायण जिलेदार ने पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए। मंच संचालन जिला महासचिव जगदीश चंद्र पांचाल ने किया, जबकि सेवानिवृत्त प्राचार्य किताब सिंह मोर ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

बैठक में ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें धर्मवीर सिंह को प्रधान, कर्ण सिंह मलिक को संरक्षक, बाबूराम सिहाग को वरिष्ठ उपप्रधान और सेवानिवृत्त प्राचार्य अशोक शर्मा को उपप्रधान चुना गया। शिवकुमार शर्मा को महासचिव, जोगीराम को सहसचिव और दलवीर सिंह मोर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी के सदस्यों में दिलबाग सिंह, ईश्वर सिंह, जगदीश, आलमजीत, अशोक, दिनेश गोयल, राकेश गर्ग और बलदेव सिंह को शामिल किया गया। कार्यकारिणी के शेष पदाधिकारियों और सदस्यों को मनोनीत करने का अधिकार नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिया गया। बैठक में संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों व अधिकारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed