{"_id":"6948550c931ef30231011287","slug":"devotees-visit-maa-banbhori-dham-every-month-kailash-singla-jind-news-c-199-1-jnd1010-145792-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालु हर महीने जाते हैं मां बनभौरी धाम : कैलाश सिंगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालु हर महीने जाते हैं मां बनभौरी धाम : कैलाश सिंगला
विज्ञापन
21जेएनडी27: हरी झंडी दिखाकर बस रवाना करते हुए। स्रोत संस्था।
नरवाना। अग्रवाल जन जागरण मंच के तत्वावधान में रविवार को त्रिवेणी चौक हुड्डा मार्केट से श्रद्धालुओं की बस मां बनभौरी धाम के लिए रवाना हुई। सुबह सात बजे श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन के बाद हुड्डा मार्केट में एकत्र हुए और माता रानी के जयकारों के साथ बस को रवाना किया गया।
संस्था के प्रधान रोहताश सिंगला ने बताया कि यह यात्रा निरंतर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजित की जा रही है। वरिष्ठ सदस्य कैलाश सिंगला, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व जयराम अस्पताल के प्रधान ने कहा कि यह निशुल्क बस यात्रा उनके पिता की स्मृति में चलाई जा रही है ताकि कोई भी श्रद्धालु आर्थिक कारणों से मां बनभौरी धाम जाने से वंचित न रहे।
यात्रा के दौरान दयाकिशन उर्फ बंशी ने माता रानी के भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने निशुल्क सेवा की सराहना करते हुए माता रानी से सभी पर कृपा बनाए रखने की कामना की। इस अवसर पर महासचिव दीपक सिंगला, उपप्रधान कृष्ण गर्ग, अनुराग, राजकुमार, कोषाध्यक्ष पवन मित्तल, गर्वित सिंगला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद